Baljinder Kaur: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रोहित की लोकप्रियता और उनके शानदार खेल की वजह से उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा।

रोहित शर्मा: दो बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता
रोहित ने अपने करियर की शुरुआत साधारण तरीके से की थी, लेकिन अपनी मेहनत से वह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में शामिल हो गए।
कप्तान के रूप में भी उनकी भूमिका बहुत शानदार रही है, और उन्होंने कई बड़ी जीत भारत को दिलाई है।
रोहित शर्मा ने 2007 से लेकर अब तक हुए सभी 9 T20 वर्ल्ड कप खेले हैं। रोहित शर्मा उन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने दो टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने क्या कहा
जय शाह ने कहा, ‘यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि रोहित शर्मा भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट एंबेसडर हैं। T20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता कप्तान और अब तक सभी नौ एडिशन में खेलने वाले खिलाड़ी से बेहतर कोई इस टूर्नामेंट का प्रतिनिधि नहीं हो सकता।’

क्यों चुना गया रोहित शर्मा को?

रोहित शर्मा के फैंस न सिर्फ भारत में बल्कि हर देश में हैं। उनके रिकॉर्ड और उनकी शैली बेहद खास है। वो T20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक हैं। दुनिया भर के लोग उन्हें पसंद करते हैं। वह विज्ञापनों और कैंपेन में बहुत प्रभावशाली साबित होते हैं। उनकी मौजूदगी से वर्ल्ड कप का उत्साह और भी बढ़ेगा।

टी20 वर्ल्ड कप पर रोहित का असर

• रोहित की मौजूदगी से टूर्नामेंट और ज़्यादा लोगों तक पहुंचेगा।
• विज्ञापनों, पोस्टरों और सोशल मीडिया पर उनका चेहरा दिखाई देगा।
• इससे वर्ल्ड कप का उत्साह और बढ़ेगा।
उनका नाम ही दर्शकों में जोश भर देता है।

रोहित को दुनिया भर में हिटमैन के नाम से जाना जाता है, और उनकी इस नई उपलब्धि से उनके करोड़ों फैंस बेहद खुश हैं। ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएँ दीं। रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर बनने वाले एक्टिव प्लेयर (जिसने क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया ) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *