रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय: विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की जोड़ी सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 38 मिनट चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से हराया। उनके लिए काफी आसान मुकाबला रहा। अब उनका सामना चीन की जोड़ी से होगा, जो कि अभी विश्व नंबर 7 पर है।

लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया। करीब 56 मिनट चले कड़े मुकाबले में 23-21,22-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस सीजन पहली बार फाइनल खेलते हुए नजर आएंगे। अब उनका सामना विश्व नंबर 4 चीन के खिलाड़ी से होगा। जिनसे वे कुल 13 मुकाबले खेले हैं, उनमे से 7 में जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *