रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय: हांगकांग ओपन के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग को तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा। दरसल यह मुकाबला 62 मिनट चला जिसमें भारतीय जोड़ी को चीनी जोड़ी ने 21-19,14-21 और 17-21 से शिकस्त दी। पहला गेम भारतीय जोड़ी ने जीता, दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने वापसी की और तीसरे गेम में चीनी जोड़ी 11-2 से आगे थी फिर भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश जरूर की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और इस आखिरी गेम को 17-21 से गंवा दिया।

चीनी जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल जीतने के 16 महीने बाद फाइनल खेल रही थी लेकिन उनको हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले से पहले चीनी जोड़ी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 3-6 का था।

लक्ष्य सेन को फाइनल में निराशा मिली

हांगकांग ओपन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे भारतीय स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन जब फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरे तो उनसे काफी उम्मीदें थी।क्योंकि उनसे पहले सात्विक और चिराग फाइनल हार चुके थे और उन्होंने अपना फाइनल तक का सफर में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन दिया था।

लेकिन रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने उन्हें 15-21, 12-21 से बुरी तरह हराया। उनका फाइनल जीतने का सपना भी चूर-चूर हो गया। 45 मिनट चले मुकाबले में लक्ष्य सेन ने पहले गेम की शुरुआत 10-10 की बराबरी से की थी। उसके बाद चीन के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले गेम को 21-15 से जीत लिया। दूसरे गेम में शुरुआती 4 अंक लक्ष्य सेन ने लिए लेकिन इसके बाद वह संघर्ष करते ही नजर आए और दूसरे गेम को भी चीनी खिलाड़ी ने 21-12 से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। लक्ष्य सेन इस सीजन का पहला फाइनल खेल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *