Muskan Garg: टीवी जगत के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली पिछले कुछ महीनों से अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अलग होने की वजह, एलिमनी और कई बातों को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हालांकि माना जा रहा है कि उनके अलग होने की खबरें कुछ हद तक सही हो सकती हैं, लेकिन एलिमनी की मांग और झगड़ों से जुड़ी खबरें पूरी तरह से गलत है।

इंटरनेट पर चल रही अफवाहें:
1.) मीडिया ने कहा कि टीवी कलाकार माही विज और जय भानुशाली ने 14 साल की शादी के बाद अलग होने का निर्णय लिया है।

2.) समाचारों के अनुसार, दोनों ने जुलाई-अगस्त 2025 में तलाक किया है और बच्चों की कस्टडी भी तय की गई है।

3.) साथ ही, कहा गया था कि माही ने 5 करोड़ रुपये की एलीमनी, की मांग की है।

माही ने जवाब देते हुए क्या कहा?
माही इन खबरों को “मिथ्या” बताया है ओर कहा है कि “जब तक मैं खुद नहीं कहूंगी, किसी खबर पर भरोसा न करें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी एलीमनी की मांग नहीं की है। ”उन्होंने सोशल मीडिया पर उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है जिन्होंने यह अफवाह फैलाई है।

वर्तमान की ट्रेडिंग गॉसिप्स:
माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें अब सच हो गई हैं। दोनों के बीच दूरियां आई हैं, लेकिन बेटी तारा के प्रति उनका सम्मान और प्यार अब भी बरकरार है। सुनने में आ रहा है कि माही ने एलिमनी लेने से मना किया और दोनों ने मिलकर बेटी तारा की अच्छी परवरिश करने का फैसला किया है और बताया के रहा है कि माही चाहती है कि पिता जय बेटी तारा की अच्छी परवरिश करे।

निष्कर्ष:
विवादों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन ये बात सही है कि दोनों कलाकारों ने बताया कि तलाक की खबरें झूठी नहीं हैं। लेकिन, जो विवाद सोशल मीडिया और खबरों में चल रहे हैं, जैसे एलीमनी और कस्टडी, वे अभी प्रमाणित नहीं हुए हैं और सिर्फ अफवाह बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *