रिपोर्ट,हर्ष उपाध्याय
लक्ष्य सेन ने भारतीय एकल वर्ग में चुनौती पेश कर रहे हैं उन्होंने विश्व नंबर दो डेनमार्क के खिलाड़ी को डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में हराकर बाहर कर दिया।
सात्विक और चिराग की जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है इस सीजन उन्होंने कई फाइनल खेले लेकिन अभी तक इस सीजन में एक भी बार चैंपियन नहीं बन पाई है उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में वह चैंपियन बनेगी। उन्होंने चीनी जोड़ी को सीधे सेटों में हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
•लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर दो डेनमार्क के खिलाड़ी को सीधे गेम में हराया। 53 मिनट चले मुकाबले को 21-13,21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी से खेलेंगे जो कि शुक्रवार को खेला जाएगा।
•सात्विक और चिराग की जोड़ी अंतिम आठ में
भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग ने चीनी जोड़ी को सीधे सेट में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 41 मिनट चले मुकाबले मैं 21-19 21-17 से हराया। अब उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया की जोड़ी से शुक्रवार को देर रात होगा।
