Muskan Garg: बॉलीवुड में जब भी बड़े बजट, स्टाइलिश एक्शन और ग्रैंड विज़न की बात होती है, तो निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वॉर और पठान जैसी हिट फिल्मों के बाद, सिद्धार्थ आनंद अब अपने नए प्रोजेक्ट, “किंग” को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि इस फिल्म का बजट उनकी पिछली फिल्मों से दोगुना है।
किंग फिल्म की कास्टिंग और खासियत:
किंग’ फिल्म में शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, और उनके साथ इस बार एक नया सरप्राइज़ फैक्टर भी जोड़ा गया है — उनकी बेटी सुहाना खान। यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देगी, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म की कहानी और प्लॉट को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने इसमें एक ऐसा एक्शन यूनिवर्स तैयार किया है, जो भारतीय सिनेमा में अब तक कभी नहीं देखा गया है।
सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के लिए क्या कहा?
सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि वह इस फिल्म के ज़रिए भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर री-डिफाइन करना चाहते हैं। फिल्म के सेट, लोकेशन, कॉस्ट्यूम और विज़ुअल इफेक्ट्स पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कई सीन यूरोप और मध्य-पूर्व के अलग-अलग देशों में शूट किए गए हैं ताकि दर्शकों को एक भव्य अनुभव मिल सके।
किंग खान ने फिल्म के लिए क्या कहा?
शाहरुख़ खान ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की फुटेज देखी, तो वह सिद्धार्थ आनंद की सोच और क्रिएटिविटी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुद कहा कि “सिद्धार्थ का विज़न भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। ”
सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह:
इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। ‘#KingSRK’ सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा में है। ट्रेड विशेषज्ञों के अनुमान है कि यह फिल्म पठान और जवान के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वास्तव में, सिद्धार्थ आनंद के इस दोगुने बजट वाले फिल्म ने शाहरुख को ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है।
