रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय: भारतीय महिला हॉकी टीम ने गत चैंपियन जापान के खिलाफ एशिया कप 2025 में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला।पहला ड्रॉ मुकाबला ग्रुप स्टेज में और अब दूसरा ड्रॉ मुकाबला शनिवार को सुपर 4 में खेला। जिसके चलते फाइनल जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

भारत ने आखिरी मिनटों में गंवाई बढ़त

भारत ने पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में ही फील्ड गोल कर बढ़त ले ली। इसके बाद दूसरे क्वार्टर और तीसरे क्वार्टर में किसी भी टीम के द्वारा गोल नहीं हुआ। लेकिन आखिरी चौथे क्वार्टर के 58 वे मिनट में भारत ने अपनी बढ़त गंवा दी। इसके बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में स्कोर 2-2 से बराबर रहा था।

भारत-जापान मैच में किसने किए गोल

इस मुकाबले में भारत की तरफ से ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। जापान की तरफ से कोबायाकावा शिहो ने 58 वे मिनट में गोल कर बराबरी की।

चीन के हाथों में भारत का फाइनल

भारत ने बढ़त गंवाते हुए जापान के साथ अपना आखिरी मैच ड्रॉ खेला। अब उसे महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए अब चीन पर निगाहें रखनी होगी, जो कि आखिरी सुपर 4 का मुकाबला कोरिया से खेलेगी। चीन को यह मुकाबले में जीत या ड्रॉ पर समाप्त करना होगा, तभी भारतीय हॉकी टीम फाइनल में नजर आएगी। अगर चीन इस मुकाबले को हार जाता है तो भारतीय हॉकी टीम का सफर भी समाप्त हो जाएगा। चीन ने महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। जो टीम एशिया कप को जीतेगी उसे अगले साल होने वाले महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *