Muskan Garg: 2025 में K-POP समूहों के बड़े भारत दौरे और HYBE के “CineFest 2025” जैसे कार्यक्रमों ने भारत में K-POP की लोकप्रियता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। BTS, Stray Kids और NewJeans जैसे ग्रुप्स भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
K-POP क्यों है इतना लोकप्रिय:
बेहतरीन संगीत उत्पादन, शानदार कोरियोग्राफी, स्टाइल, फैशन और सुंदर प्रस्तुति, यूट्यूब और सोशल मीडिया की शक्ति, फैन संस्कृति (ARMY, STAY आदि) इन सबने K-POP को लोकप्रिय बनाया है। यह मनोरंजन का नया, दिलचस्प और विश्वव्यापी रूप है जो भारत के युवाओ को बहुत पसंद आ रहा है।
HYBE का भारत में प्रवेश:
HYBE, एक कोरियाई एंटरटेनमेंट कंपनी है, जिसने भारत को एक बड़ा बाजार मानते हुए: CineFest 2025: एक थिएटर अनुभव, लाईव कंसर्ट, के-पॉप मर्चेंडाइज, ट्रेनिंग और टैलेंट सहयोग जैसी पहले शुरू की हैं।
भारत में BTS का प्रवेश और प्रभाव:
दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड BTS ने भारत में लगभग 2016–17 के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से बहुत अधिक लोकप्रियता पाई है। उनकी संगीत शैली, सकारात्मक संदेश, आत्मविश्वास बढ़ाने वाले गीत और आकर्षक परफॉर्मेंस ने भारतीय युवाओं पर गहरा प्रभाव डाला। BTS की Army फैनबेस भारत में तेजी से बढ़ रही है, जिसस भारतीय युवाओं के K-pop संस्कृति, कोरियाई भाषा सीखने और कोरियाई ड्रामा/फैशन में रुचि भी बढ़ रही है। भारतीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर BTS के गानों ने कई रिकॉर्ड बनाए और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-स्वीकृति तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा को प्रोत्साहित किया। इस प्रकार, BTS ने भारत में अपनी ही एक सांस्कृतिक लहर बनाई की है।
भारतीय मनोरंजन उद्योग पर प्रभाव:
भारत में K-POP फ्यूज़न बढ़ रहा है। कोरिया में भारतीय कलाकार कोलैब में काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया क्रिएटर समाज को नए कंटेंट मिल रहे है।
K-POP सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। भारत में इसका विस्तार दिखाता है कि युवा अब वैश्विक मनोरंजन का हिस्सा बनना चाहते हैं।
