Shreyas Iyer is out of ICU in Sydney


Suvangi Pradhan: क्रिकेट जगत में राहत की खबर है…भारत के ओडीआई उपकप्तान श्रेयस अय्यर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वे अपनी रिकवरी के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ठहरेंगे…25 अक्टूबर 2025 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे वन-डे मैच के दौरान श्रेयश अईयर एक शानदार कैच लेकर लौटते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे… उन्होंने आलेक्स क्यारे को आउट किया था, लेकिन लैंडिंग के दौरान उनकी पेट और पसली पर असर हुआ था…बाद में स्कैन में पता चला कि उनकी प्लीहा (spleen) कट गई है और अंदरूनी रक्तस्राव भी हुआ था…तब उनकी राहत यह रही कि चोट का पता जल्दी लग गया और एक मामूली प्रक्रिया द्वारा अंदरूनी रक्तस्राव को रोका गया…


अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद भी सिडनी में रहेंगे श्रेयस
भारतीय़ क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक बयान जारी किया है कि श्रेयश अय्यर अब अस्पताल से निकल चुके हैं और उनकी स्थिति अब स्थिर है, लेकिन उन्हें अभी तक भारत नहीं लौटने दिया गया है…वे सिडनी में रहकर फॉलो-अप जांच और पुनरावलोकन चिकित्सा प्रक्रिया के अधीन रहेंगे, क्योंकि हवाई यात्रा के दौरान उनका स्वास्थ्य जोखिम में पड सकता है…. और पूरी तरह स्वस्थ होने तक, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी में रखा जाएगा…


भारतीय टीम पर श्रेयश के स्वास्थ का असर
इस चोट ने भारतीय टीम के मध्यक्रम को बड़ा झटका दिया है…श्रेयस अय्यर टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और उनकी अनुपस्थिति से आगामी श्रृंखलाओं में रणनीति प्रभावित हो सकती है…हालाँकि, उनका स्वास्थ्य प्राथमिकता है और BCCI ने यह स्पष्ट किया है कि उन्हें खेल-बहिष्कार या जल्दी वापसी के बजाय संभलकर पुनरुत्थान करना है…


श्रेयस का रिहैबिलिटेशन फिल्हाल सिडनी में जारी रहेगा
श्रेयस फिलहाल आगे के मैचों से दूर रह सकते हैं क्योंकि रिकवरी प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है…उनकी रिहैबिलिटेशन सिडनी में जारी रहेगी, जिससे डॉक्टर और फिजियो उन्हें नियमित मॉनिटर कर सकें…भारत में जब तक उन्हें उड़ान की मंजूरी न मिल जाए, तब तक उनकी टीम में वापसी संभव नहीं है…यह चोट श्रेयस और भारतीय क्रिकेट दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर और स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में कदम सकारात्मक संकेत हैं…हमें उम्मीद है कि अय्यर जल्द पूरी तरह फिट होकर फिर से टीम को जोड़ेंगे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *