Muskan Garg: बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और सुपरमॉडल मिलिंद सोमन ने अपना 60वां जन्मदिन बहुत अलग तरह से मनाया है। मिलिंद की उम्र 60 हो चुकी है, लेकिन उनकी ताकत, उत्साह और फिटनेस को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे साठ के हो गए हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था, और इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन शांति, आत्म-प्रेरणा और प्रकृति के बीच मनाया है।
कौन है मिलिंद:
मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और 1990 के दशक में वे “मेड इन इंडिया” म्यूजिक वीडियो से रातोंरात लोकप्रिय हो गए थे। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें फिटनेस और आयरनमैन प्रतियोगिता से मिली। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन और मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की हैं।
मिलिंद की फिटनेस का राज:
मिलिंद सोमन हमेशा से अपने अनोखे फिटनेस रूटीन और प्राकृतिक जीवनशैली के लिए चर्चा में रहते हैं। वे आज भी रोजाना दौड़ते हैं, योग करते हैं और हेल्दी डाइट अपनाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक छोटी सी रनिंग मैराथन आयोजित की और अपने फैंस को संदेश दिया – “उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत आत्म-नियंत्रण और अनुशासन में है।”
पत्नी अंकिता कोवर के साथ प्रकृति की गोद में मनाया जन्मदिन:
उनकी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करते हुए उनकी जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूर्योदय का आनंद लेते हुए, दोनों ने फिटनेस के प्रति अपना प्यार एक बार फिर दिखाया। मिलिंद को “मेरे हमेशा जवान सुपरमैन” कहते हुए अंकित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट पोस्ट की है।
मिलिंद का युवाओं को संदेश:
मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि फिटनेस किसी उम्र की मोहताज नहीं है। हर दिन को एक नई शुरुआत की तरह जियो, अपने शरीर का सम्मान करो और खुद से प्यार करो। ”
मिलिंद सोमन आज भी एक जीवंत उदाहरण हैं कि “उम्र बढ़ती है, लेकिन जज़्बा अगर जवान रहे तो ज़िंदगी हमेशा खूबसूरत रहती है।”
