Muskan Garg: हाल ही में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं। समाचारों के अनुसार आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान को लेकर एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह खबर सामने आते ही प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया है। पिता-पुत्र की यह जोड़ी अब तक केवल पर्दे के पीछे और सामने के रिश्ते में दिखी थी, लेकिन अब वे एक बड़े प्रोजेक्ट में एक साथ काम करेंगे।

आर्यन खान की स्टडी एंड डेब्यू प्रोजेक्ट्स:
आर्यन खान ने अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। वे लंबे समय से लेखन और निर्देशन में प्रयास कर रहे है। आर्यन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस “रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट” से एक वेब सीरीज “स्टारडम” पर काम किया था, जिसे उन्होंने खुद लिखा और निर्देशित किया था।इस प्रोजेक्ट से ही उनके निर्देशन कौशल की झलक देखने को मिली थी।

आर्यन खान का फ्यूचर प्लान:
“द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद आर्यन खान ने अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। उनकी दूसरी फिल्म फीचर फिल्म होगी। लेकिन इसके साथ ही तीसरी फिल्म बनाने का विचार भी चल रहा है और इस योजना में ही शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा है। आर्यन खान अभी एक बहुत खास फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिलहाल, अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह फिल्म 2026 में रिलीज़ होगी।

आर्यन खान के नए प्रोजेक्ट की विशेषता:
चर्चा है कि आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान को अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट में प्रमुख भूमिका देंगे। यह कहा जा रहा है कि फिल्म एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी पर आधारित होगी, जिसमें शाहरुख का किरदार दर्शकों के दिल छू लेगा। फिल्म के कलाकार और नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं, लेकिन स्पष्ट है कि यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक बनने वाला है।

किंग खान ने अपने बेटे पर भरोसा दिखाया और आगे बढ़ने को कहा:
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वे चाहते हैं कि आर्यन अपनी एक अलग पहचान बनाए ओर अब जब आर्यन अपने पिता को डायरेक्ट करने जा रहे हैं, इसलिए यह फिल्म एक “इमोशनल जर्नी” बन गई है।
फिल्मी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं होगा, बल्कि एक “लेजेंड और लेगेसी” का संगम होगा। आर्यन खान की यह डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट होगी और शाहरुख खान के शानदार फिल्मी सफर में एक नया अध्याय भी जोड़ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *