Arvind Kejriwalअरविंद केजरीवाल (फोटो:X)

आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में झुग्गियों के खिलाफ कार्यक्रम के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हुए जिसमें अरविन्द केजरीवाल, सौरव भारद्वाज, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह थे। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

‘चुनाव से पहले बीजेपी नेता आपकी आपके झुग्गियों में आते थे….’

केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी सरकार ने लोगों की झुग्गियां तोड़ कर उनकी जिंदगी को बर्बाद किया है। जो लोग झुग्गियों में रहते थे, वो लोग वही आसपास ही नौकरी करते थे। लेकिन झुग्गी टूटने से उनका रोजगार चला गया है। ऐसे बयान से उन्होंने आग में घी का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा, “मैने बोला था कि इनको वोट नहीं देना ,ये आपकी झुग्गियों को एक साल में तोड़ देंगे और आपकी ज़मीन को अपने पूंजीपति दोस्तों को दे देंगे। लेकिन उन्होंने तो 5 महीने में ही बुलडोजर चला दिया।”

जहां झुग्गी वहां मकान लेकिन…

केजरीवाल ने कहा, “पीएम मोदी ने चुनाव के समय कहा था कि.. जहां झुग्गी वहां मकान… लेकिन उनका मतलब था कि जहां झुग्गी वहां… मैदान। “उनका कहना है कि मोदी के सारे वादे झूठे है। चुनाव के पहले इनके नेता आपके घरों में आते थे और सोते थे। उन्होंने कहा कि 40 लाख लोग झुग्गियों में रहते है यदि सभी इकठ्ठा हो जाए तो किसी की हिम्मत नही है कि आपकी झुग्गियों तोड़ दे।

केजरीवाल ने जनता को दिलाई कसम!

केजरीवाल ने जनता को कांग्रेस और बीजेपी को वोट नहीं देने के लिए कसम खिलाई ” कि बोलो मैं कसम खाता हूं कि आज के बाद कभी भी कांग्रेस और बीजेपी को वोट नहीं दूंगा …”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *