Toshi Gupta: क्या आप भी तेज रफ्तार कार, दमदार मोटरसाइकिल और ऑटोमोबाइल कल्चर के फैंन हैं। तो तैयार हो जाइए क्योंकि Generation Speed 2026 का आयोजन होने जा रहा हैं। जहां आपको एक से एक बाइक, कार और शानदार ऑटोमोबाइल कल्चर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कब और कहां होगा यह फेस्टिवल ?

कब होगा Generation Speed 2026 ?

Generation Speed 2026 एक बार फिर भारत में आयोजित होने जा रहा हैं। यह भारत का सबसे बड़ा मोटरिंग फेस्टिवल (Motoring Festival) हैं। जो इस साल लोनावला के Aamby Valley Air Strip में कराया जाएगा। इस शानदार मोटरिंग फेस्टिवल की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होगी। जब की अंत 8 फरवरी २०२६ को होगी। आपको बता दें, यह भारत के उन चुनिंदा फेस्टिवल्स में से एक हैं ,जहाँ कार और बाइक प्रेमियों को एक साथ आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लेते हैं।

क्या कुछ खास हैं Generation Speed 2026 में ?

इस साल Generation Speed 2026 में 200 से ज्यादा बेहतरीन कारें और मोटरसाइकिलें आने वाली हैं। जिसे देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएगी। इतना ही नही बल्की यहां GS Drift Competition, Auto Cross Race, Quarter Mile Time Trials, Drag Races, Mud Drags और Tuner Wars जैसे कई जबरदस्त मुकाबले भी होने वाले हैं।

कितना होगा टिकट का किराया ?

हर साल की तरह इस साल भी टिकट सिस्टम रखा गाया हैं। अगर हम किराए की बात करें तो इसमें कुछ केटगीरी बाटी गई हैं। जैसे-

1- General Access Day Pass: 1,995 रुपये
2- General Access Weekend Pass: 2,995 रुपये
3- Student Pass: 995 रुपये
4- Family Pass: 4,995 रुपये
5- Club Package: 2,495 रुपये प्रति व्यक्ति
6- GS Platinum Package: 16,995 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *