Baljinder Kaur: व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए समय–समय पर नए फीचर लाता रहता है। अब कंपनी ने “About” सेक्शन में एक नया बदलाव किया है। पहले तक “About” हमेशा के लिए रहता था, लेकिन अब यूज़र अपना छोटा टेक्स्ट सिर्फ 24 घंटे के लिए लगा सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपनी फीलिंग या स्टेटस थोड़े समय के लिए दिखाना चाहते हैं।

क्या है नया फीचर?
अब आप अपने “About” में कोई भी छोटा टेक्स्ट—जैसे Busy, At Work, Feeling Happy— 24 घंटे के लिए सेट कर सकते हैं।
24 घंटे पूरे होने पर यह टेक्स्ट अपने आप हट जाएगा। यह बिल्कुल स्टेटस जैसा काम करता है, लेकिन टेक्स्ट सिर्फ़ “About” में दिखेगा।

इस फीचर का फायदा क्या है?
अगर आप अपने About में लिखे डेटा को प्राइवेसी में रखना चाहते है तो 24 घंटे वाला फीचर अच्छा है।
इससे आप अपनी एक्टिविटी जैसे काम में व्यस्त, कॉल मत करें, सफर में हूँ, आदि थोड़े समय के लिए दिखा सकते हैं।
स्टूडेंट्स, ऑफिस में काम करने वाले लोग और रोज़ाना स्टेटस बदलने वाले यूज़र्स के लिए यह फीचर खास है।

कैसे इस्तेमाल करें?
1. व्हाट्सएप खोलें।
2. ऊपर दाईं तरफ़ Settings में जाएँ।
3. अपनी Profile पर क्लिक करें।
4. “About” सेक्शन चुनें।
5. अपना टेक्स्ट लिखें और 24 Hours वाला विकल्प चुनें।

बस! 24 घंटे बाद यह अपने आप हट जाएगा।
ये हर यूज़र को अभी तक नहीं मिला हैं इसलिए हो सकता है कि आप यह नया अपडेट देख न पा रहे हों।


व्हाट्सएप का यह नया अपडेट “About” सेक्शन को पहले से ज्यादा उपयोगी और मज़ेदार बना देता है। अब आप अपने About को हमेशा रखने के बजाय 24 घंटे के लिए भी लगा सकते हैं। यह फीचर आपकी प्राइवेसी और आपकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और इससे यूज़र अपनी फीलिंग या स्थिति को थोड़े समय के लिए शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *