Baljinder Kaur: क्रेडिट कार्ड आज हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। शॉपिंग, बिल पेमेंट या ऑनलाइन खरीदारी,सब कुछ आसान हो जाता है। लेकिन कई बार भीड़भाड़ वाली जगहों, यात्रा के दौरान या गलती से कार्ड हमारे पास से गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा खतरा यह है कि कोई आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल कर ले। इसलिए ज़रूरी है कि आप तुरंत कार्ड को ब्लॉक कर दें। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं, तो अच्छी बात यह है कि आप इसे ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में ब्लॉक कर सकते हैं।
SBI क्रेडिट कार्ड को ऑनलाइन ब्लॉक करने के मुख्य तरीके
SBI Card Official Website से ऑनलाइन ब्लॉक करें
यह तरीका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है क्योंकि इसे कोई भी आसानी से कर सकता है।
1. अपने मोबाइल/लैपटॉप में ब्राउज़र खोलें।
2. SBI Card की Official साइट पर जाएं – (sbicard.com)।
3. होमपेज पर ‘Login’ पर क्लिक करें।
4. अपना यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
5. अब ‘My Accounts’ या ‘Services’ में ‘Block Lost/Stolen Card’ का विकल्प चुनें।
6. जिस कार्ड को ब्लॉक करना है उसे सेलेक्ट करें।
7. अंत में ‘Submit’ पर क्लिक करें।
SBI Card Mobile App से कार्ड ब्लॉक करें
अगर आपके पास SBI Card का मोबाइल ऐप है तो कार्ड ब्लॉक करना और भी आसान हो जाता है।
1. SBI Card App खोलें।
2. अपने रजिस्टर्ड यूज़र ID से लॉगिन करें।
3. ‘Service Requests’ पर क्लिक करें।
4. फिर ‘Report Lost/Stolen Card’ या ‘Block Card’ चुनें।
5. कार्ड सेलेक्ट करके Block पर टैप करें।
SBI Customer Care पर कॉल करके ब्लॉक करें
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या लॉगिन नहीं हो पा रहा है तो फोन करके भी कार्ड ब्लॉक करवाया जा सकता है। कॉल करने के बाद कस्टमर केयर अधिकारी से बात करें। वे तुरंत आपका कार्ड ब्लॉक कर देंगे।
SBI Card हेल्पलाइन नंबर:
1800 180 1290
1860 180 1290
Card Block होने के बाद क्या करें?
कार्ड ब्लॉक करने के बाद आप नई कार्ड की रिक्वेस्ट वेबसाइट या ऐप से कर सकते हैं। आमतौर पर 7–10 दिनों में नया कार्ड आपके पते पर पहुंच जाता है।
ब्लॉक करने के बाद पिछले कुछ घंटों की ट्रांज़ैक्शन चेक करें। अगर कोई अनअथराइज्ड ट्रांज़ैक्शन दिखे तो तुरंत कस्टमर केयर को बताएं।
अगर कार्ड चोरी हुआ है, तो सुरक्षा के लिए नज़दीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाना अच्छा रहता है यह बाद में किसी भी जांच या विवाद के समय काम आता है।
