Muskan Garg: सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है और ज्यादातर घरों में गीजर रोज़ाना इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार यही गीजर जीवन के लिए खतरा बन सकता है। देश में हर साल करंट लगने से बाथरूम हादसों की संख्या बढ़ रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है, गलत तरीके से इंस्टॉलेशन, लापरवाही और पुराने उपकरणों का लगातार उपयोग।

क्यों बढ़ रहा है गीजर से हादसों का खतरा?
गीजर में पानी और बिजली दोनों का मेल होता है, इसलिए जरा-सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार जोखिम इन कारणों से बढ़ता है:
1.)
अर्थिंग खराब होना या बिल्कुल न होना
2.) बाथरूम में गीले हाथों से स्विच छूना
3.) सस्ते या नकली गीजर का उपयोग
4.) हीटिंग कॉइल खराब होने के बावजूद उपयोग जारी रखना
5.) नल, शॉवर और गीजर के बीच करंट लीक होना
6.) गीजर को 24×7 ऑन छोड़ देना
इन छोटी गलतियों से गीजर अचानक“साइलेंट किलर” बन सकता है।

करंट लीक होने के खतरे को कैसे पहचानें?
कुछ संकेत बताते हैं कि आपका गीजर खतरा पैदा कर सकता है:
1.) बाल्टी में हाथ डालते समय हल्का झनझनाहट महसूस होना
2.) नल या शॉवर से हल्का करंट लगना
3.) गीजर चालू होते ही लाइट का फ्लिकर होना
4.) गीजर से अजीब गंध या आवाज आना
इनमें से एक भी संकेत दिखे तो तुरंत गीजर का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

इन सुरक्षा नियमों को अपनाएं और अपनी जान बचाएँ:
1.) MCB और RCCB/ELCB लगवाए ये करंट को तुरंत काटते हैं।
2.) गीजर की वर्ष में एक बार सर्विस कराना अनिवार्य है।
3.) किसी भी परिस्थिति में गीजर ऑन करके स्नान नहीं करें।
4.) बाथरूम में मेटल फिटिंग्स को सही तरीके से अर्थ करें।
5.) पुराना या टूटा हुआ हीटिंग एलिमेंट तुरंत बदलें।
6.) शॉवर के नीचे खड़े होकर कभी भी गीजर स्विच न दबाएं।

सस्ता गीजर = बड़ा खतरा:
अक्सर लोग पैसे बचाने के लिए कम गुणवत्ता वाले गीजर खरीद लेते हैं। लेकिन कमजोर इंसुलेशन और खराब वायरिंग के कारण ऐसे गीजर हादसों का बड़ा कारण बनते हैं।

सुविधा के साथ सावधानी ज़रूरी:
गीजर हमारा सर्दियों का सहायक है, लेकिन लापरवाही इसे साइलेंट किलर बना देती है। छोटी-छोटी सावधानियाँ न केवल दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं, बल्कि आपकी और आपके परिवार की जान भी बचा सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *