Baljinder Kaur: आज के डिजिटल दौर में Google अकाउंट हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। Gmail से लेकर Google Drive और Google Photos तक हर जरूरी फाइल और यादें यहीं सेव रहती हैं। लेकिन Google सिर्फ 15GB फ्री स्टोरेज देता है जो जल्दी भर जाता है। जैसे ही स्टोरेज फुल होता है न तो ईमेल आते हैं और न ही नई फाइल अपलोड हो पाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप Google Storage को सही तरीके से मैनेज करना जानें।
Google Storage तीन चीजों से भरता है
Gmail: बड़े अटैचमेंट वाले पुराने ईमेल
Google Drive: फालतू डॉक्युमेंट, PDF, वीडियो
Google Photos: हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो
अक्सर हमें पता भी नहीं चलता और स्टोरेज लिमिट खत्म हो जाती है।
Storage मैनेज करने के आसान तरीके
Gmail साफ करें: बड़े साइज और पुराने ईमेल, खासकर अटैचमेंट वाले मेल डिलीट करें और Trash जरूर खाली करें।
Google Drive चेक करें: स्टोरेज सेक्शन में जाकर बड़ी और बेकार फाइलें जैसे वीडियो, PDF और पुराने डॉक्युमेंट हटाएं।
Google Photos सेटिंग बदलें: Backup Quality को “Storage Saver” पर रखें और पुराने फोटो-वीडियो को कंप्रेस करके स्पेस बचाएं।
WhatsApp बैकअप देखें: Google Drive में जाकर WhatsApp के पुराने और अनावश्यक बैकअप डिलीट करें।
डुप्लीकेट फाइल हटाएं: Screenshots, फॉरवर्डेड फोटो और एक जैसी फाइलें ज्यादा जगह घेरती हैं, इन्हें समय-समय पर साफ करें।
Trash/Bin खाली करें: फाइल डिलीट करने के बाद सभी ऐप्स का Trash जरूर क्लियर करें।
Google Storage फुल होना एक आम समस्या है, लेकिन थोड़ी समझदारी से इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। नियमित रूप से ईमेल, फोटो और फाइल्स की सफाई करते रहें। इससे न सिर्फ स्टोरेज बचेगा बल्कि आपका Google अकाउंट भी स्मूद चलेगा।
