गीता राय: सचिन तेंदुलकर, मो. अजहरुद्दीन से लेकर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी तक, बड़े पर्दे पर अब तक कई क्रिकेटर्स की बायोग्राफी दिखाई जा चुकी है। इनमें से एक ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था, जबकि फिल्म में तीन नए स्टार नजर आए थे। हम बात कर रहे हैं 2016 में रिलीज हुई धोनी के जीवन पर बनी ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी‘।

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी की बायोपिक में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे और दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी। आज सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी बसे हैं और उनकी सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में से एक है ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’, जो आज भी काफी पसंद की जाती है।

एमएस धोनी के संघर्ष की कहानी

इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के संघर्ष की कहानी और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गई है और फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने कैप्टन कूल का आईकॉनिक रोल प्ले किया था। उनके साथ फिल्म में दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। कियारा ने जहां धोनी की रियल लाइफ वाइफ साक्षी सिंह धोनी का किरदार निभाया तो वहीं दिशा उनकी पूर्व प्रेमिका प्रियंका झा के रोल में नजर आई थीं।

बैकग्राउंड डांसर की चमकी किस्मत

2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। इसे भारत के साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर अमेरिका, कनाडा, यूके, साउथ एशिया, साउथ अफ्रीका और यूरोप में भी रिलीज किया गया था, लेकिन पाकिस्तान में ये फिल्म रिलीज नहीं की गई थी। 104 करोड़ के बजट में बनी एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था और 2015 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। ये कलेक्शन इसलिए और भी ज्यादा चौंकाने वाला था, क्योंकि इसमें टीवी से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे, जो कभी बैकग्राउंड डांसर भी हुआ करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था और उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया और ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गए। उन्होंने 2013 में ‘काई पो चे’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखे और पहली ही फिल्म से चमक उठे। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध जैसे कलाकार लीड रोल में थे।

इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, पीके और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन, एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी की सफलता ने उन्हें अलग ही मुकाम पर ला खड़ा किया। लेकिन, 14 जून 2021 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म “एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” ने सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत बदल दी, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में थे और पहले एक बैकग्राउंड डांसर थे. यह फिल्म 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफल रही. 104 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 2015 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार किया था, यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित थी, और सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया था, और यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

फिल्म की सफलता ने न केवल सुशांत सिंह राजपूत को एक अभिनेता के रूप में स्थापित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि एक बैकग्राउंड डांसर भी मुख्य भूमिका में आकर सफलता प्राप्त कर सकता है। 2016 में रिलीज हुई फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने न केवल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि एक साधारण बैकग्राउंड डांसर से अभिनेता बने सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत भी बदल दी। यह फिल्म भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें उनके बचपन से लेकर 2011 वर्ल्ड कप जीतने तक की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *