Ranu Yadav: शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। पहले दिन गिल ने 114 रन बनाए थे, तो दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाने के साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिखाया।
भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में हो रहा है जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। इंडिया की तरफ से पहले खेलते हुए कप्तान गिल ने काफी शानदार प्रदर्शन दिया।
35 साल बाद इंग्लैंड में फिर से दोहराया गया इतिहास!
बता दे कि 35 साल के लंबे समय के बाद ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय ने इंग्लैंड में 150 से अधिक रन की पारी खेली हो। आखिरी बार ये कारनामा मोहम्मद अजरूद्दीन ने 1990 में किया था। ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए मैच में उन्होंने ने 179 रन की पारी खेली थी। अजरूद्दीन के बाद शुभमन गिल दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान बने जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
कप्तान गिल ने अपने बल्ले से जवाब देकर भारत की वापसी की कहानी लिखी। उन्होंने 269 रन की व्यक्तिगत पारी खेली जो 93 साल के टेस्ट इतिहास में किसी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च स्कोर है।
पहली पारी में भारत ने 587 रन का विशाल स्कोर पूरा किया और गिल ने इस पारी का नेतृत्व किया।इसके अलावा दूसरे दिन इंग्लैंड को तीन विकेट पर 77 रन पर रोक दिया।
गिल एकमात्र प्लेयर हैं, जो इस सीरीज में 350 से ज्यादा रन बना चुके हैं। पहले मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था। वे पहली पारी में 147 रन बनाने में सफल हुए थे। हालांकि, दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। इस तरह इस पारी को मिलाया जाए तो वे 350 से ज्यादा रन सिर्फ तीन पारियों में बना चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल ने 311 गेंदों में 21 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा जो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा स्ट्राइक रेट माना जाता है। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

