रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय: मेज़बान चीनी टीम ने भारत को 4-1 से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भी जगह बनाई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम इससे पहले एशिया कप जीतकर विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी।ऐसे में भारतीय महिला हॉकी टीम से भी उम्मीद की जा रही थी , लेकिन उन्हे निराशा हाथ लगी। फाइनल हराकर, उनका विश्व कप जाने का सपना भी चूर-चूर हो गया।

भारत पहले क्वार्टर में बढ़त लेने के बावजूद बुरी तरह हारा

रविवार को हुए महिला एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत पहले ही मिनट में गोल कर बढ़त ली। दूसरे क्वार्टर में 21वे मिनट में चीन ने गोलकर बराबरी की। हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 बराबर था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में 41वे मिनट में चीन को बढ़त मिल गई। अगले और आखिरी क्वार्टर में चीन ने दो गोल 51वे और 53वे मिनट में कर भारत को पूरी तरह गेम से बाहर कर दिया और भारत को 4-1से हराकर अपना तीसरा एशिया कप का खिताब जीता और विश्व कप के लिए जगह बनाई।

भारत-चीन में किसने किए गोल

भारत के लिए एकमात्र गोल पहले ही मिनट में नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। चीन की ओर से पहला गोल 21वे मिनट में जीशिया ने किया। दूसरा गोल 41वे मिनट में होंग ली, तीसरा गोल 51वे मिनट में मेरोंग जोड़ी और चौथा गोल 53वे मिनट में जियाकी झोंग ने दागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *