रिपोर्ट, काजल जाटव: एक लम्बे इंतज़ार के बाद फ्री फायर ने खेल जगत में अपने कदम वापस जमा लिए हैं. Garena का Free Fire Max India Cup (FFMIC) 2025 मोबाइल गेम्स प्रतियोगिता भारत में फिर से वापस आ गई है। गेमर्स के पास इसमें अपने स्किल्स और रणनीति दिखाने का शानदार मौका था, खासकर इन-गेम क्वालीफायर के दौरान।
2022 में ई स्पोर्ट्स शुरू होने के बाद इसके अंतर्गत फ्री फायर जैसे खेलों को शामिल किया गया था। लेकिन कुछ कारणों के कारण इसे भारत में बैन बैन कर दिया गया था और तब से युवाओं के मन में यही सवाल था कि क्या भारत में वापस फ्री फायर की शुरुआत होगी? लेकिन अब वह इंतजार ख़त्म हो चूका है। इस टूर्नामेंट का कुल पुरस्कार ₹1 करोड़ है, जो भारत में मोबाइल ईस्पोर्ट्स के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जा रहा है।
48 टीमे हुई क्वालीफाई
फ्री फायर का प्रारंभिक मुकाबला, ई गेम क्वालीफायर्स 13 जुलाई 2025 को पूर्ण हो चूका है, जिसमे कुल 12 मैच हुए और प्रत्येक टीम के बेस्ट 8 स्कोर अंतिम रेंकिंग में शामिल किये गए। इस चरण से 48 टीम आगे के दौर के लिए फाइनल हुईं जिन्होंने इन-गेम क्वालीफायर्स में टॉप प्रदर्शन किया।
26-27 जुलाई 2025 के बीच, 48 टीमें 4 ग्रुप में बंटी होंगी, जिसमें से 4 ग्रुप में कुल 6 मैच होंगे। हर ग्रुप से टॉप 9 टीमें सेलेक्ट की जाएंगी। फिर, 2-3 अगस्त 2025 को, बचे हुए 36 टीमें तीन ग्रुप में प्रतिस्पर्धा करेंगी, और हर ग्रुप से 6-6 टीमें लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।
लीग स्टेज में 22 अगस्त से 14 सितंबर 2025 तक कुल 18 टीमें भाग लेंगी। हर टीम round-robin प्रारूप में 24 मैच खेलेंगी। ग्रैंड फाइनल आखरी मुकाबला होगा। 27 और 28 सितंबर को, टॉप टीमें Clash Squad और Battle Royale दोनों में भिड़ेंगी। जीतने वाली टीम को 1 करोड़ का इनाम प्राप्त होगा। ये भारत के मोबाइल esports में अब तक का सबसे बड़ा इनाम है, और Free Fire Max के लिए एक नया मानक सेट कर रहा है, जो BGMI जैसी ही स्पर्धाओं को चुनौती देता है।
क्वालीफाई करने वाली 48 टीमों के नाम यहाँ पर हैं –
- TopMadness
- Star Gamers
- Champions
- RG_CHEAT
- Blood Hunters
- CSRTOPPING
- 7xGhosts
- TNM Esports
- Kar98 Army
- Demon Lords
- Lungis Gang
- Team Champions
- Team Titan
- ITZ Elite
- K9 Esports
- Swiggy
- BEHAMPUR_IIT
- Godlike Esports
- Jod1 Army
- Two-Side Gamers
- LosersOut
- Quirkies
- Warline Engine
- Defeaters
- RNX Esports
- YoungTukuk
- GW-Manish
- NG-Pros
- W2R_Esports
- LegendEsports
- UNC_Esports
- Kul Gaming
- Bipro Gaming
- Wings-GMRS
- BFAx
- RamRajyaEsp
- ToxicTop
- PVS Army
- NG Silver Eagles
- CFF Esports
- Deceivers
- Revenge Poison
- DdG_Gamer
- HN Esports
- Vintage Esports
- FX-ESP, OGXLight
- Jonti Gaming
रणनीति और खेल का अंदाज
परफॉर्मेंस-आधारित स्कोरिंग जैसे फिक्स पॉइंट्स और एलिमिनेशन के कारण टीम्स ने अधिक सोच समझ कर खेलना शुरू कर दिया है। शुरुआत में लचीलापन देने से, टीमें स्थिरता और कंट्रोल दिखाने लगी हैं। तो, तेज-तर्रार खेल के साथ-साथ सही रणनीति भी जरूरी है।
Free Fire MAX India Cup 2025 भारत में मोबाइल esports का बड़ा मंच बनने जा रहा है। बड़ा इनाम, चार चरणों का टूर्नामेंट, ग्रुप क्वालीफायर्स और भव्य फाइनल इसे सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बनाते हैं। 48 टीमें अब अगले कदम के लिए तैयार हैं। क्वालीफायर्स: 26 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेंगे। – लीग स्टेज: 22 अगस्त से 14 सितंबर तक, जहां खेल का माहौल गरमाएगा। फाइनल 27-28 सितंबर, जहां विजेता का नाम घोषित होगा। जो टीमें इस मिशन के लिए तैयार हैं, उनका मुकाबला अभी बाकी है। यह टूर्नामेंट न सिर्फ खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह ला रहा है, बल्कि मोबाइल esports को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।
