रिपोर्ट, काजल जाटव: भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय नागपुर निवासी दिव्या देशमुख ने दिखाया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली ताकत तो जुनून और मेहनत में ही होती है। फिडे महिला शतरंज वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल दिल्ली में हुआ, जहां उन्होंने अनुभवी शतरंज स्टार कोनेरू हम्पी को हराकर सबको चौंका दिया।

इस जीत के साथ, वह पहली भारतीय महिला बन गईं हैं जो महिला शतरंज विश्व कप जीतने में कामयाब रहीं। यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं था, बल्कि पीढ़ियों के बीच की जंग भी थी। एक तरफ हम्पी जैसी दिग्गज, जिन्होंने दशकों से भारतीय शतरंज की कमान संभाली, और दूसरी तरफ दिव्या, जो भारत के शतरंज के भविष्य की मिसाल बनकर निकलीं।

रोमांचक रहा मुकाबला 

यह फाइनल शुरू से ही बहुत रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ी शुरुआत से ही एक-दूसरे को टक्कर देते रहे। क्लासिकल राउंड में कोई भी बढ़त नहीं बन सका और मुकाबला ड्रॉ हो गया। फिर टाई-ब्रेक में भी पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, जिससे खेल का तनाव और बढ़ गया।

लेकिन जैसे ही दूसरा रैपिड राउन्ड शुरू हुआ, कहानी पलट गई। हम्पी ने समय का दबाव बनते हुए देखा और कुछ गलतियां कर दीं, जिनका दिव्या ने बेहतरीन फायदा उठाया। चालाकी से भरी अपनी रणनीति और मानसिक मजबूती से दिव्या ने यह गेम जीत लिया। इस जीत के साथ, उनका स्कोर 1.5-0.5 हो गया और उन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा।

विश्व कप जीत के साथ ग्रैंडमास्टर का खिताब

अब बात सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि उनके दोनों खिताबों की भी है। दिव्या न सिर्फ विश्व कप की विजेता बनीं, बल्कि भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं। ये उनके लिये एक खास मौका था, साथ ही पूरे देश के लिए भी गर्व की बात। इस जीत ने साबित कर दिया कि भारत में महिला शतरंज का भविष्य बहुत उज्जवल है। जब युवा प्रतिभाएँ सही मौके पाती हैं, तो वह असंभव भी संभव कर दिखाती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारत की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ने दिव्य को बधाई दी जिसका आभार दिव्या ने कुछ इस प्रकार दिया है-

इसके साथ ही दिव्या ने नितिन गडकरी, देवेन्द्र फड़नवीस, इंटरनेशनल चेस फेडरेशन और उन सबका आभार प्रकट किया है जिन्होंने उन्हे बधाई दी। आज पूरा देश दिव्या पर गर्व कर रहा है।दिव्या से पहले भारत की 3 और खिलाड़ियों को ग्रंद्मास्टर का दर्जा मिल चूका है। इनमे शामिल हैं – कोनेरु हम्पी, आर वैशाली और हरिका द्रोणावल्ली। 

दिव्या की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है। उनका यह सफर दिखाता है कि अगर मेहनत और भरोसा हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। आज भारत को न सिर्फ एक नई ग्रैंडमास्टर मिली है, बल्कि नई उम्मीद और प्रेरणा का संचार भी हुआ है। यह जीत भारतीय शतरंज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *