रिपोर्ट, हर्ष उपध्याय
•चार में से दो वेन्यू पर पहली बार महिला इंटरनेशनल
महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत-श्रीलंका कर रहे हैं। यह चौथी बार है जब भारत टेस्ट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और श्रीलंका का यह पहला मौका है जब वह मेजबानी करते हुए दिखेगा। भारत के चार शहर में मुकाबले खेले जाएंगे। जिनमें से दो शहर में पहली बार महिला इंटरनेशनल वनडे होंगे, जो की इंदौर और गुवाहाटी है।
•टूर्नामेंट कब से कब तक होगा
वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर को होगी और इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। सेमी फाइनल मुकाबले 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को होंगे। कल 31 में खेले जाएंगे। मुकाबला दोपहर 3:00 शुरू होंगे।
कुल 8 टीमें खेल रही है विश्व कप-भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिणअफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश नजर आएंगी।
भारत में गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापट्टनम, नवी मुंबई और श्रीलंका के कोलंबो में मैच होंगे। अगर पाकिस्तान नॉकआउट में जाता है तो पहले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला कोलंबो में ही खेला जाएगा।
•टूर्नामेंट का फॉर्मेट
टूर्नामेंट राउंड-राॅबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी, फिर जो टीम टॉप 4 में जगह बनाएंगी वही सेमी फाइनल खेलेगी।
•टूर्नामेंट की प्राइज मनी
इस बार टूर्नामेंट की प्राइज मनी करीब 122 करोड़ रुपए होगी। जो 2022 के मुकाबले लगभग 4 गुना है। विजेता टीम को 40 करोड़ रुपए मिलेंगे। पहली बार सभी अंपायर्स और रेफरी महिलाएं होंगी।
