रिपोर्ट, हर्ष उपध्याय

भारतीय टेस्ट टीम गुरुवार को बीसीसीआई द्वारा घोषित कर दी गई। एशिया कप के तुरंत बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना है, जिसमें कप्तानी शुभमन गिल और उप कप्तानी का दायित्व रविंद्र जडेजा को दिया गया है। भारत पहला टेस्ट 2 अक्टूबर को खेलेगा। बीसीसीआई ने 15 सदस्यों की टीम घोषित की है। जिसमें आकाशदीप और सरफराज खान को चोट के चलते टीम में नहीं चुना गया।

रविंद्र जडेजा उप कप्तान नियुक्त हुए

भारतीय टेस्ट टीम में रविंद्र जडेजा को नया उप कप्तान बनाया गया है। दरसल पिछले सीरीज में ऋषभ पंत को चोट लगने की वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं उनका अभी रिहैब चल रहा है। इसी कारण से रविंद्र जडेजा को उप कप्तानी दी गई है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन का रिवॉर्ड मिला है।

करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरण हुए टीम से बाहर

पिछले इंग्लैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते करूण नायर को टीम से बाहर कर दिया गया। करूण नायर ने करीब 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। अब उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया है जिन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन दिया है।
वहीं,अभिमन्यु ईश्वरण को भी टीम में जगह नहीं दी गई। जब अजीत आगकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा “जब आप विदेशी दौरे पर जाते हैं तो आपको तीसरा ओपनर चाहिए होता है। लेकिन यहां अतिरिक्त स्पिन विकल्प अक्षर पटेल की ज़रूरत है। इसलिए 15 खिलाड़ियों में हम सबको नहीं रख सकते हैं, अगर हमें ज़रूरत पड़ेगी तो उनको बुला लेंगे।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), एन जगदीशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *