Bangladesh vs Afganishtan

Suvangi Pradhan: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला 21 तारीख को होने जा रहा है। बांग्लादेश टीम भारत में टूर्नामेंट खेलने आएगी या नहीं, इस पर उसी दिन अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा अनुमतियों और आंतरिक हालात को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड के बीच इस विषय पर बातचीत जारी है
अगर टीम को भारत आने की अनुमति मिलती है, तो बांग्लादेश तय कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। लेकिन अगर किसी कारणवश बांग्लादेश ने खेलने से इनकार किया, तो आईसीसी के पास वैकल्पिक योजना तैयार है। आईसीसी नियमों के मुताबिक, किसी टीम के हटने की स्थिति में रैंकिंग के आधार पर अगली योग्य टीम को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में स्कॉटलैंड का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।
स्कॉटलैंड टी-20 क्रिकेट में मजबूत प्रदर्शन कर चुका है और उसकी रैंकिंग भी प्रतिस्पर्धी टीमों में शामिल है
इसलिए बांग्लादेश के हटने की स्थिति में स्कॉटलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का अवसर मिल सकता है। बांग्लादेश की गैरमौजूदगी से टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा, क्योंकि टीम हाल के समय में मजबूत फॉर्म में रही है। खासतौर पर उसकी स्पिन गेंदबाजी और युवा बल्लेबाजों ने कई बड़ी टीमों को चुनौती दी है।
स्कॉटलैंड के शामिल होने से टूर्नामेंट को एक नया रोमांच मिल सकता है
आईसीसी और बीसीसीआई दोनों ही स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। सभी टीमें अपने-अपने तैयारियों के अंतिम चरण में हैं और शेड्यूल में किसी भी तरह की बड़ी तब्दीली से आयोजन की रूपरेखा प्रभावित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 21 तारीख के फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सफर जारी रहेगा या फिर स्कॉटलैंड को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *