Suvangi Pradhan: भारत के लेफ्ट-आर्म चिन्मान स्पिनर कुलदीप यादव को फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में आगामी टी20 मुकाबलों के लिए छोड़ा गया है, ताकि वे अगले चरण की आगामी मुकाबलों के लिए तैयारी कर सकें…
क्यों किया गया है कुलदीप को टीम से रिलीज़
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरे पर है जहाँ टी20 और ओडीआई सीरीज़ चल रही है…इस बीच, BCCI ने निर्णय लिया है कि कुलदीप यादव को टीम से रिलीज़ कर दिया जाए और उन्हें भारतीय A क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने का मौका दिया गया है, जो कि साउथ अफ्रिका A टीम के खिलाफ भारत में होने वाली अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला में खेलेंगे…इस निर्णय का उद्देश्य है कि कुल्दिप को रेड बॉल लंबे प्रारूप का मुकाबला मिले ताकि वे आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए बेहतर तैयारी कर सकें…
6 नवम्बर 2025 से शुरु होगी ईंडिया और साउथ अफ्रिका की मैच
इंडिया A और साउथ अफ्रिका A की श्रृंखला में दूसरा चार-दिवसीय मैच 6 नवम्बर 2025 से बैंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाला है…कुल्दिप के जुड़ने से टीम को स्पिन विकल्प में मजबूती मिलेगी…उनकी विदाई का मतलब यह नहीं कि वे टीम से बाहर हैं, बल्कि एक विशिष्ट तैयारी मोड में ले जाए गए हैं..
कुलदीप को पहले से लंबे प्रारूप मोड में लाना BCCI का रणनीतिक कदम है
ऑस्ट्रेलिया में टी20 फॉर्मेट में टीम के लिए उनकी भूमिका सीमित रही है, इसलिए टीम प्रबंधन ने देखा कि उन्हें अधिक गेम टाइम रेड बॉल प्रारूप में मिलना चाहिए…आगामी टेस्ट सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को अच्छे प्रदर्शन की चुनौती है, इसलिए कुलदीप को पहले से लंबे प्रारूप मोड में लाना रणनीतिक कदम है… भारतीय टी20 टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, लेकिन कुलदीप अब अगले गैप के लिए भारत लौटकर तैयारी करेंगे…
