Suvangi Pradhan: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रिलीज़ किया है…अय्यर को पिछली मेगा नीलामी में 23.75 करोड़ की भारी राशि में KKR ने वापस खरीदा था, जो उन्हें आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बनाता है…
के.के.आर ने आलराउंडर वेंकटेश अय्यर को किया रिलीज़
हालांकि, उनके प्रदर्शन ने इस निवेश को सही साबित नहीं किया…आइ.पि.एल 2025 में उन्होंने सिर्फ 11 पारियों में 142 रन बनाए, और उनकी उपयोगिता सीमित रही…पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एयरॉन फिंच ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि KKR उनके भारी दाम को न्यायसंगत नहीं पाती…उन्होंने सुझाव दिया है कि टीम अय्यर को रिलीज़ करके उन्हें अगली नीलामी में कम कीमत पर वापस खरीद सकती है…वहीं, आकाश चोपड़ा जैसे विश्लेषकों ने भी चेतावनी दी थी कि पिछली सीज़न के ऐसे संकेत मिल चुके हैं, जब अय्यर को मैच डाउन में अनुकूल भूमिका नहीं दी गई थी…
MD केसी वीसवनाथन ने बताया, कि टीम को जडेजा जैसी बड़े खिलाड़ी से दूर जाना मुश्किल था
रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को चेननई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स भेजा गया है…इसके बदले में राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सेमसन को भेजा है…इस सौदे की सबसे बड़ी दिलचस्पी है जडेजा की वापसी क्योंकी वह CSK के लिए लंबे समय तक रहे हैं, लेकिन अब RR में उनकी न्यूनतम सैलरी 14 करोड़ पर तय हुई है, जो कि CSK में उनकी पिछली सैलरी 18 करोड़ से कम है…इस सौदे को CSK की प्रबंधन टीम ने अपनी “सबसे कठिन कॉल” तक कहा है…..वहीं, जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की मांग भी की है, जो कि उनकी अनुभव और टीम में फिर से महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है…
अय्यर को छोड़कर टीम अपनी नीलामी रणनीति में किया बड़ा बदलाव
राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा और करन को जोड़कर अपने ऑलराउंडरों की ताकत बढ़ाई है…CSK ने सेमसन को लाकर अपनी बल्लेबाजी गहराई और भविष्य की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है…ये ट्रेंज़िशन आगामी IPL 2026 सीज़न को पहले से ही रोमांचक बना रहे हैं, और यह देखना होगा कि इन फैसलों का प्रदर्शन और टीमों की रणनीति पर कैसा असर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *