Suvangi Pradhan: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात के जामनगर में स्थित अनंत अंबानी के महत्वाकांक्षी वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट वनतारा का दौरा किया। मेसी का यह दौरा खास इसलिए रहा क्योंकि उन्होंने पहली बार भारत के किसी आधुनिक वन्यजीव संरक्षण केंद्र को करीब से देखा और उसकी सराहना की।
वनतारा पहुंचने पर मेसी का पारंपरिक भारतीय अंदाज में स्वागत किया गया
वनतारा में मेसी ने दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीवों को देखा, जिनमें शेर, बाघ, हाथी और कई विदेशी प्रजातियां शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने वाइल्डलाइफ सेंटर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मेसी पूरे श्रद्धा भाव से आरती करते नजर आए। भारतीय संस्कृति से प्रभावित मेसी ने इस अनुभव को “शांत और प्रेरणादायक” बताया।


वनतारा दौरे के दौरान अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी मेसी के साथ मौजूद रहीं
उन्होंने मेसी को इस प्रोजेक्ट के उद्देश्य और वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अनंत अंबानी ने बताया कि वनतारा का मकसद घायल, बीमार और संकटग्रस्त जानवरों को सुरक्षित वातावरण देना और उनके पुनर्वास पर काम करना है। इस खास मौके पर एक भावुक पल भी देखने को मिला जब अनंत और राधिका ने शेर के एक नवजात शावक का नाम ‘लियोनेल’ रखा। यह नाम विश्व फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के सम्मान में रखा गया।


शावक के साथ मेसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है
मेसी ने कहा कि वनतारा जैसे प्रोजेक्ट दुनिया के लिए प्रेरणा हैं और ऐसे प्रयासों से वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिलती है। वहीं, अनंत अंबानी ने मेसी के दौरे को वनतारा के लिए गर्व का क्षण बताया। कुल मिलाकर, मेसी का यह दौरा खेल, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के अनोखे संगम के रूप में यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *