Suvangi Pradhan: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर हाल ही में बना एक रैप सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियाँ बटोर रहा है…यह गाना न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा है…
गाने में हरमन के करियर की अहम झलकियाँ शामिल हैं
यह रैप सॉन्ग हरमनप्रीत कौर की क्रिकेट यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को समर्पित है… इसमें बताया गया है कि किस तरह पंजाब के एक छोटे से शहर मोगा की लड़की ने अपने दम पर भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा…गाने में उनके करियर की अहम झलकियाँ शामिल हैं 2017 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक 171 रनों की पारी से लेकर, भारतीय टीम की कप्तान बनने तक का सफर…
गाने के म्यूज़िक वीडियो में हरमनप्रीत की असली मैच फुटेज के साथ उनके ट्रेनिंग के झलकीयाँ भी हैं शामील
रैप के बोलों में जोश और प्रेरणा का अनोखा संगम देखने को मिलता है…हरमन है मैदान की शेरनी, बल्ला बोले जैसे बिजली की रेखा जैसे बोल न सिर्फ सुनने वालों को रोमांचित करते हैं, बल्कि हर उस लड़की को प्रेरित करते हैं जो किसी सपने को साकार करना चाहती है…गाने के म्यूज़िक वीडियो में हरमनप्रीत की असली मैच फुटेज के साथ साथ उनके ट्रेनिंग के दृश्य भी दिखाए गए हैं, जो गाने को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती हैं…
यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रील्स पर तेजी से वायरल हो रहा है गाना
इस रैप को मशहूर इंडी रैपर डी रॉक ने लिखा और गाया है…उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत की कहानी सिर्फ एक क्रिकेटर की नहीं, बल्कि उस हर भारतीय महिला की कहानी है जो कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानती…रैपर ने बताया कि उन्होंने यह गाना “खेल में महिलाओं की ताकत” को सलाम करने के उद्देश्य से बनाया है…गाना यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रील्स पर तेजी से वायरल हो रहा है…लाखों लोगों ने इसे शेयर किया है, और कई क्रिकेट प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में हरमनप्रीत को रियल क्वीन ऑफ क्रिकेट कहा है…
आने वाली पीढ़ी को यह संदेश
खुद हरमनप्रीत कौर ने भी इस रैप सॉन्ग को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया और लिखा “हर उस लड़की के नाम, जो मैदान में उतरने से नहीं डरती…यह रैप सॉन्ग न सिर्फ संगीत और खेल का शानदार मेल है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देता है कि अगर हिम्मत और मेहनत हो, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता..
