रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
ऐशज सीरीज के लिए इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स करते हुए नजर आएंगे और उप कप्तानी से ओली पोप को हटा दिया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यों की टीम घोषित कर दी। जिसमें हैरी ब्रूक को नया उप कप्तान बनाया गया और चोट के बावजूद बेन स्टोक्स को कप्तान बनाए रखा है। पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड पहला मुकाबला 21 नवंबर को खेलेगी।
•उप कप्तानी से हटाए गए ओली पोप
ओली पोप का प्रदर्शन लंबे समय से नहीं आ रहा था, इसी वजह से उनसे उप कप्तानी छीन ली गई। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक को उप कप्तान घोषित कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया। ऐसे में ओली पोप की प्लेइंग 11 में जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है।
इसके अलावा पेसर मार्क वुड ने घुटने की चोट से वापसी कर ली है। वही शोएब बशीर भी पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
•चोट के बावजूद कप्तान बने स्टोक्स
बेन स्टोक्स अभी चोट से जूझ रहे हैं। चोट के कारण उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट नहीं खेला था। ऐसे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, “टेस्ट कप्तान बने स्टॉक कंधे की चोट से उभर रहे हैं, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ ओवल में आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाए थे वह नवंबर में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे”। इस बीच तेज गेंदबाज मैथ्यू पाॅट्स और बल्लेबाजी ऑलराउंडर विल जैक्स को इस टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है।
वही अनुभवी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वाॅक्स को भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट के दौरान कंधे की चोट के कारण उन्हें सीरीज के लिए नहीं चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐशज के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम :
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिसन, शोएब बशीर, जैकब बैथल, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), ब्रायडन कार्स, जैक क्राॅली, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, मार्क वुड।
