Toshi Gupta: दुनिया में हजारों लोग हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष में तुलसीदास जयंती मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, तुलसीदास जयंती क्यों बनाई जाती हैं ? क्यों यह दिन तुलसीदास के लिए खास हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कौन थे तुलसीदास ? हर साल तुलसीदास जयंती क्यो मनाई जाती हैं ?
कौन थे तुलसीदास ?
गोस्वामी तुलसीदास का जन्म 11 अगस्त 1497 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। तुलसीदास के पिता का नाम आत्मा राम और माता का नाम हुलसी देवी था। वह एक शानदार कवि थे। इसके अलावा, वह हिन्दू धर्म एक श्रेष्ठ संत भी माने जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, उन्होनें 12 रचनाएं की थी। जिसमें रामचरितमानस, सतसई, पार्वती-मंगल, गीतावली, जैसी शानदार रचनाएं शामिल हैं।
हर साल तुलसीदास जयंती क्यों मनाई जाती हैं ?
तुलसीदास जयंती हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती हैं। यह दिन महान कवि व संत तुलसीदास की याद में मनाया जाता हैं। इस दिन को तुलसीदास की जन्मतिथि के रुप में भी मनाई जाती हैं। तुलसीदास जयंती के दिन लोगों को तुलसीदास के कार्यों के बारे बताया जाता हैं। साथ ही उनकी खास रचना रामचरितमानस की सरहाना भी की जाती हैं।
इस साल तुलसीदास जयंती कब और कैसे बनाई जाएगी ?
इस साल यह खास दिन 19 अगस्त 2026 को बनाया जाएगा। आपको बता दें, इस साल तुलसीदास की 529वीं जयंती बनाई जाएगी। साथ ही, तुलसीदास जयंती के दिन भोपाल समेत सभी राज्यों में रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
