Toshi Gupta: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। जिमसें रणवीर सिंह कांतारा चैप्टर 1 का एक सिन मिमिक करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसको देख कर कुछ लोग आग बबूला हो गए।
जानकारी के मुताबिक , टॉलीवूड के मशरूर डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, गोवा में हो रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में रणवीर सिंह ने कांतारा चैप्टर 1 का एक सीन मिमिक किया। जिसमें उन्होंने अपनी आँखे रोल करी और जीब बहार निकाल कर माता चामुंडा का किरदार निभाया। जिसके बाद रणवीर सिंह ने गुलिगा देव की बहन चामुंडा को एक फीमेल घोस्ट बताया। इतना ही नहीं बल्कि, ऋषभ शेट्टी के सामने ही उन्होंने इस सीन को मज़ाकिया लहज़े में मिमिक किया।
हिंदी जनजागृति समिति ने दर्ज कराई शिकायत
आपको बता दे, जिसके बाद HJS यानि हिंदी जनजागृति समिति ने रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत में कहा, “चामुंडी देव को तुलु समुदाय का एक पवित्र कुलदेवता माना जाता है और इस देवता का अपमानजनक चित्रण या वर्णन करना अनादर के समान है। इस तरह की हरकत से जनता में आक्रोश फैल सकता है और शांति भंग हो सकती है।”
IFFI के ऑर्गनाइज़र्स से मांगी आचार संहिता
साथ ही , HJS ने IFFI के ऑर्गनाइज़र्स से एक आचार संहिता बनाने की विनती की हैं। ताकि आगे से किसी भी इवेंट में देवी-देवताओं का अपमान ना किया जाए।
