Muskan Garg: हाल ही में सोशल मीडिया और आध्यात्मिक जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। आध्यात्मिक प्रवचनों और भक्ति भाव से जुड़े इंद्रेश जी के विवाह में पारंपरिक रस्मों, वैदिक मंत्रोच्चार और सादगी का संगम देखने को मिला, और समारोह में परिवार, संत समाज और बड़ी संख्या में अनुयायियों की उपस्थिति रही। उनके विवाह को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है और भक्तों ने इसे प्रभु की कृपा तथा शुभारंभ का पावन क्षण बताया है।
आध्यात्मिक भक्ति मार्ग पर अग्रसर संतपुरुष कौन है श्री श्री इंद्रेश उपाध्याय जी:
श्री इंद्रेश उपाध्याय जी का जन्म 7 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के श्री धाम वृंदावन में हुआ था। वह एक प्रमुख युवा कथावाचक हैं और उनके पिता कृष्ण चंद्र शास्त्री भी धार्मिक-कथा वाचन में जाने जाते हैं। उनकी तीन बहनें हैं, और वह स्वयं परिवार में सबसे छोटे भाई हैं। इंद्रेश उपाध्याय जी युवा पीढ़ी में आध्यात्मिक चेतना फैलाने वाले उभरते नाम हैं। प्रभु भक्ति, कथा-प्रवचन और संस्कृत परंपरा के प्रचार के लिए वह जाने जाते हैं। उनकी विनम्रता, सरल जीवनशैली और भक्ति भाव के कारण उनके अनुयायी देश-विदेश में मौजूद हैं। ऐसे में जब उनकी शादी की खबर सामने आई, तो भक्तों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
शादी की रस्में शुरुआत से भव्य आयोजन तक:
शादी की तैयारियाँ और रस्में वृंदावन में शुरू हुईं,जहां हल्दी, संगीत आदि पारंपरिक और धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए और जब 3 दिसंबर को भव्य सुंदर बारात श्री धाम वृन्दावन से जयपुर की ओर रवाना हुई श्री इंद्रेश जी की बारात भव्य रूप से निकली हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े, बैंड बाजे के साथ और जयपुर के लिए रवाना हुई। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें श्री इंद्रेश जी दूल्हा बने घोड़ी पर सवार नजर आए।
शादी समारोह 5 दिसंबर 2025 का भव्य समागम:
शादी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के प्रसिद्ध होटल “ताज आमेर होटल” में संपन्न हुई। विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ फेरे सुबह 10 बजे शुरू हुए और दोपहर तक चले। शाम को रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। विवाह की थीम धार्मिक-आध्यात्मिक थी, और पूरे आयोजन को उसी अनुरूप सजाया गया था। इस समारोह में देश-विदेश से कई संत, महंत, कथावाचक, भक्त, और चर्चित हस्तियां जैसे “श्री जया किशोरी जी, श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी और बी प्राक” आदि भी मौजूद थे।
दुल्हन कौन है श्री गुरु माता शिप्रा शर्मा जी से शादी:
श्री इंद्रेश उपाध्याय जी की दुल्हन का नाम श्री शिप्रा शर्मा है। वह मूलतः हरियाणा (यमुनानगर) की रहने वाली हैं, और उनका परिवार अब पंजाब के अमृतसर में रहता है। उनके पिता पूर्व में DSP (पुलिस अधिकारी) रहे हैं। श्री शिप्रा और श्री इंद्रेश जी की मुलाकात एक धार्मिक / आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी और वह रिश्ता अब शादी तक पहुंचा है।
सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चाएँ:
शादी से पहले सामाजिक मीडिया पर निमंत्रण कार्ड, तैयारियों का वीडियो, बारात की झलक आदि वायरल हुए। कार्ड पर वैदिक मंत्र लिखे हुए थे, और जो बिल्कुल “भक्तिमय” लग रहा था। शादी की चर्चा शोभायात्रा, घोड़ी-बारात और जयपुर की भव्य रस्मों से हुई।
श्री इंद्रेश उपाध्याय जी जो वैदिक कथाओं और भक्ति की प्रेरणा देते हैं उनकी शादी भी उसी आध्यात्मिक और पारंपरिक भावना की मिसाल बनी है। प्रारंभ से आज तक का उनका विवाह-सफर यह दिखाता है कि कैसे धार्मिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी कैसे आधुनिक अंदाज में मनाया जा सकता है।
श्री श्री इंद्रेश उपाध्याय जी का विवाह सादगी, परंपरा और संस्कारों से भरा एक पवित्र आयोजन रहा। यह दर्शाता है कि जब जीवन में धर्म और गृहस्थ दोनों साथ हों, तो जीवन अधिक पूर्ण, संतुलित और आनंदमय बन जाता है।
