Muskan Garg: कहते है जो एक बार प्रेम नगरी आता है वो यही का होके रह जाता है और विरुषका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। क्रिकेट के मैदान से लेकर आध्यात्मिक मार्ग तक, भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई मैच या फिल्म नहीं, बल्कि श्री वृंदावन धाम में श्री प्रेमानंद महाराज जी से उनका दोबारा मिलना है। इस आध्यात्मिक मुलाकात ने एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
प्रेम की नगरी श्री वृंदावन धाम में सादगी भरा आगमन:
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में श्री वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंन श्रीे प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज़ में नजर आए। बिना किसी दिखावे के, माथे पर श्रद्धा और मन में शांति लिए यह दंपति महाराज जी के आश्रम पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया।
पहले भी ले चुके हैं आध्यात्मिक मार्गदर्शन:
यह पहली बार नहीं है जब विराट–अनुष्का श्री प्रेमानंद महाराज जी से मिलने श्री वृंदावन धाम पहुंचे हों। इससे पहले भी दोनों कई बार यहां आ चुके हैं। माना जाता है कि विराट कोहली अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के दौरान आध्यात्मिक शांति के लिए महाराज जी के विचारों से प्रेरणा लेते रहे हैं और अनुष्का शर्मा भी योग, ध्यान और आत्मिक संतुलन को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुलाकात:
जैसे ही इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। फैंस ने इस जोड़ी की आस्था, सादगी और संतुलित जीवनशैली की जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने इसे “सच्ची भक्ति और सफलता का सुंदर संगम” बताया है।
खेल और अध्यात्म का संतुलन:
विराट कोहली अक्सर यह कहते हैं कि मानसिक शांति उनके प्रदर्शन के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे म श्रीें प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है। यह दिखाता है कि आधुनिक जीवन में भी अध्यात्म का स्थान कितना महत्वपूर्ण होता है।
प्रेरणा बनता विराट–अनुष्का का जीवन:
विराट और अनुष्का की यह यात्रा युवाओं को यह संदेश देता है कि सफलता के साथ विनम्रता और आस्था भी जरूरी है। श्री वृंदावन धाम की यह मुलाकात एक बार फिर साबित करती है कि सच्ची शांति भीतर से आती है। भक्ति, विश्वास और संतुलन का यह संगम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
“एक बार अयोध्या जाओ, दो बार द्वारिका, तीन बार जाके त्रिवेणी में नहाओगे।”
“चार बार चित्रकूट, नौ बार नासिक, बार-बार जाके बद्रीनाथ घूम आओगे।”
“कोटि बार काशी, केदारनाथ, रामेश्वर, गया-जगन्नाथ, चाहे जहाँ जाओगे।”
“होंगे प्रत्यक्ष जहाँ दर्शन श्याम श्यामा के, वृंदावन सा कहीं आनंद नहीं पाओगे।”
