रोहित रजक भोपाल रिपोर्ट:

आयोग की टीम पटना आएगीमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी 4 और 5 अक्टूबर को पटना आएंगे।

यह टीम राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इसमें चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा और मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।


मतदाता सूची की नई जानकारी

चुनाव आयोग ने 30 सितंबर 2025 को बिहार की नई मतदाता सूची जारी कर दी। इसमें खास बदलाव हुए हैं – 24 जून 2025 तक मतदाता थे 7.89 करोड़ ड्राफ्ट सूची (1 अगस्त तक) 7.24 करोड़ हटाए गए नाम: 3.66 लाख जोड़े गए नए नाम 21.53 लाख अंतिम सूची (30 सितंबर तक) 7.42 करोड़ मतदाता अब लोग अपना नाम ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।


बड़े पैमाने पर काम

यह काम 24 जून से 30 सितंबर तक चला। इसमें सभी जिलों के अधिकारी, लगभग 1 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 12 बड़ी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल थे। 1.6 लाख बूथ एजेंट (BLA) भी लगे। मीडिया ने भी लोगों को जागरूक करने में मदद की।


पारदर्शी प्रक्रिया

ड्राफ्ट मतदाता सूची राजनीतिक दलों को दी गई। इसमें उन लोगों के नाम हटाए गए जो मर चुके थे, बाहर चले गए थे या जिन्हें ढूंढा नहीं जा सका। आयोग ने कहा कि कोई भी सही मतदाता छूटे नहीं और कोई गलत नाम सूची में न रहे – इसी नियम पर काम हुआ।


नाम जोड़ने का मौका

अगर किसी का नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं है तो वह नामांकन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक आवेदन कर सकता है।

पहली अपील जिला मजिस्ट्रेट के पास की जा सकती है।

दूसरी अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास की जा सकती है।


चुनाव तारीख पर सबकी नजर

अब सभी को इंतज़ार है कि चुनाव आयोग बिहार में कब विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित करता है। माना जा रहा है कि पटना दौरे के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है। उसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *