Toshi Gupta: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर प्रति आभार जताया।
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के गतिशील लोगों ने एनडीए के जनहित और अच्छे शासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया। विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और गहरा हुआ है। हमारा विकास रिकॉर्ड और विज़न लोगों के दिलों को छू गया। महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए है।” साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी शानदार जीत की बधाई दी।
आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने 137 सीटों पर और शिवसेना ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि शिवसेना (यूबीटी) ने 163, एमएनएस 52, कांग्रेस 143 और वीबीए (वंचित बहुजन अघाड़ी) ने 46 सीटों के साथ चुनाव में उम्मदवार उतारे थे।
