आदेश चौहान: भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की पार्टी को मिलने वाले डोनेशन पर सवाल खड़े किए, तो दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर की पार्टी को मिलने वाली फंडिंग पर सवाल उठाया कि आखिर किस तरीके से रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, जो 19 करोड़ के घाटे में चल रही है, उसने 14 करोड़ रुपए प्रशांत किशोर को डोनेशन दिया.
इसके बाद संजय जायसवाल ने एक और कंपनी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर को बताना चाहिए कि ,स्क्वायर स्पेस कंपनी जिसकी कुल हैसियत 10 करोड़ की है, उसका घाटा भी 10 करोड़ है, वो कंपनी भी प्रशांत किशोर को 10 करोड़ का चंदा देती है.
संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर के घोटाले की तुला ,लालू के जमीन के बदले नौकरी घोटाले से की
सोशल मीडिया पर लिखते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि, बिहार अभी तक लालू प्रसाद के जमीन दान लेने की क्षमता के बारे में जानता है, लेकिन मुझे लगता है कि प्रशांत किशोर घोटाले के मामले में लालू प्रसाद से भी ज्यादा बड़ा डोनेशन लेने वाली हस्ती है .
PK ने कंपनी से डोनेशन लेने की बात को स्वीकारा .
संजय जायसवाल ने जैसे ही प्रशांत किशोर की पार्टी को मिलने वाली फंडिंग और डोनेशन पर सवाल खड़ा किया, तो प्रशांत किशोर ने भी पलटवार किया. हालांकि, उन्होंने YSRCP सांसद अयोध्या रामी रेड्डी की एक कंपनी के जरिए डोनेशन मिलने की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा कि अयोध्या रामी रेड्डी मौजूदा संसद में सबसे ज्यादा धनी सांसद हैं. लोकसभा के रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी संपत्ति 750 करोड रुपए है. मुझे डोनेशन अयोध्या रामी रेड्डी ने दिया है. मुझे पैसा वो लोग देते हैं, जिनकी मदद मैंने पहले कभी की है. अयोध्या रामी रेड्डी YSRCP के सांसद है, उन्होंने अपनी एक कंपनी से जनसुराज को डोनेट किया है. हम जब वहां काम किया करते थे, तब अयोध्या रामी रेड्डी सांसद बने थे.
PK ने इलेक्शन कमीशन को पार्टी का सालाना खर्चा 35000 बताया
प्रशांत किशोर ने YSRCP सांसद की कंपनी से डोनेशन मिलने की बात की, तो संजय जायसवाल ने फिर सवाल पूछा कि, आखिर आंध्र प्रदेश के इन सांसद से 14 करोड रुपए का चंदा मिला , फिर क्यों वित्तीय वर्ष 2023- 24 में इलेक्शन कमीशन को जन सुराज ने अपना खर्चा केवल 35000 दिखाया है.
