Adesh Chouhan: नवंबर में बिहार विधानसभा 243 सीटों के लिए 18वाँ विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसकी तारीखों का ऐलान अभी भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से नहीं किया गया है। लेकिन संभावना है कि अक्टूबर नवंबर में बिहार में चुनाव कराए जा सकते है ।
बिहार में जनता के वोट प्राप्त करने के लिए सारी पार्टियां जी जान से जुटी हुई है, चाहे कांग्रेस की बात करें, जिनकी अभी अभी वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को सफलता पूर्वक खत्म हुई है। बिहार में मुख्य मुकाबला NDA राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और INDIA ब्लॉक महागठबंधन के बीच है। मौजूदा वक्त में अभी सारी राजनीतिक पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर बैठके और मंथन कर रही है। NDA की बात करें तो, सीट बंटवारे को लेकर फाइनल निर्णय नहीं हुआ है।
मांझी ने चिराग के चरित्र पर सवाल उठाए
सीटों को लेकर NDA के सभी घटक दलों की सहमति अभी तक सामने सही आई है। चिराग पासवान और जीतन राम माझी के बीच सीट बंटवारे को लेकर नाराज़गी है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने एलजेपी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधा है। मांझी ने चिराग के सीट बंटवारे को लेकर दिए गए बयानों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि, चिराग पहले 137 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करते थे, फिर 43 सीटों पर, और अब बीच का रास्ता चाहते हैं। मांझी ने चिराग के चरित्र पर सवाल उठाए और एनडीए में एकता की जरूरत जताई। एनडीए का नेतृत्व वाली बीजेपी अब इस मुश्किल स्थिति में फंस गई है कि वह अपने सहयोगियों को कैसे खुश रखे।
पटना में तेजस्वी यादव के आवास में बैठक हुई
वहीं INDIA ब्लॉक की बात करें तो, पहले 6 पार्टियां महागठबंधन में शामिल थी, लेकिन अभी दो और पार्टियां शामिल हो गई है, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM )हेमंत सुरेन की पार्टी और पशुपति पारस की पार्टी RLJP कल पटना में तेजस्वी यादव के आवास में बैठक हुई। जानकारी सामने आई है 15 सितंबर को महागठबंधन सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
