Welcome by tilak at Patna Airport for tourists


Suvangi Pradhan: बेंगलुरु से जयपुर आ रही एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान सिगरेट पीना शुरू कर दिया…एयरलाइन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोका और जयपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया…


बेंगलुरु से जयपुर की ओर रवाना हुई थी विमान, यात्री ने चोरी छिपे जलाया था सिगरेट
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट, बेंगलुरु से जयपुर की ओर रवाना हुई थी…उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान के पिछले हिस्से में बैठे एक यात्री ने चोरी छिपे सिगरेट जलाकर पीना शुरू कर दिया…फ्लाइट अटेंडेंट्स ने धुआं महसूस होते ही तुरंत सतर्कता दिखाई और आरोपी को पकड़ लिया…यात्री ने शुरू में अपनी गलती स्वीकार करने से इनकार किया, लेकिन बाद में जब उसकी सीट के पास से सिगरेट का टुकड़ा बरामद हुआ तो मामला साफ हो गया…


आरोपी तनाव में था, इसलिए गलती से उठाया ऐसा कदम
एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, विमान में सिगरेट पीना विमानन सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है…हमारी क्रू टीम ने तय नियमों के तहत तत्काल कार्रवाई की और घटना की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल व सुरक्षा एजेंसियों को दी गई…जयपुर लैंडिंग के बाद आरोपी यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया…पुलिस ने उसके खिलाफ सिविल एविएशन सेक्शन 22(A) और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है… शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव में था और गलती से ऐसा कदम उठा बैठा…

उड़ान के दौरान क्यों है धूम्रपान प्रतिबंधित
विमानन सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि उड़ान के दौरान धूम्रपान न केवल प्रतिबंधित है बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है…हवाई जहाज का वेंटिलेशन सिस्टम बंद वातावरण में काम करता है, ऐसे में किसी भी प्रकार का धुआं अलार्म सिस्टम को सक्रिय कर सकता है और फ्लाइट की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है…एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता से बचें…पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है…यदि दोष सिद्ध होता है तो उसे जेल और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *