Muskan Garg: कुछ दिनों से चली अटकलों और मीडिया चर्चा के बाद, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों ने आखिरकार अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्पष्ट बयान जारी करके कहा है कि उनकी शादी अब नहीं होगी यानी उनकी शादी रद्द कर दी गई है। स्मृति ने अपने बयान में कहा कि वो निजी जीवन में विश्वास करती हैं और सार्वजनिक अफवाहों के बीच चुप नहीं रह सकती। उन्होंने लिखा “मैं चाहती हूँ कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। कृपया इस मामले को यहीं खत्म समझें।”

कारण: अफवाह, स्वास्थ्य, और निजी ज़िंदगी की गरिमा और उज्ज्वल भविष्य:
उनकी शादी पहले 23 नवंबर 2025 को तय थी। लेकिन विवाह के दिन ही स्मृति के पिता को अचानक स्वास्थ्य समस्या हुई जिससे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद पलाश मुच्छल भी तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से समारोह पहले स्थगित हुआ। विराम के बाद सोशल मीडिया पर शादी के स्थगन और रद्द होने को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। पलाश मुच्छल ने अपने बयान में कहा कि कई लोगों ने बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाईं, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई है। उन्होंने भविष्य में ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है।

मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़:

पलाश मुच्छल और स्मृति की शादी टूटने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कुछ यूज़र्स ने इस रिश्ते के अंत पर अफसोस जताते हुए लिखा कि “दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते थे, उम्मीद थी रिश्ता निभेगा” वहीं कुछ ने कहा कि “सेलिब्रिटीज की लाइफ ग्लैमरस दिखती है लेकिन उनकी निजी चुनौतियाँ अलग होती हैं।” कई फैंस ने दोनों के भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए शांति और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की सलाह भी दी। कुल मिलाकर इंटरनेट पर दुःख, सहानुभूति और सपोर्ट का मिश्रित माहौल देखने को मिला।

स्मृति का फोकस अब क्रिकेट और देश के लिए:
स्मृति ने स्पष्ट किया कि निजी जीवन के इस विवाद को वह यहीं खत्म करना चाहती हैं और अब उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने और भारत की जर्सी पहनकर ट्रॉफियाँ जीतना ही उनका लक्ष्य है। उनकी इस स्थिति पर कई फैन्स, सह-खिलाड़ी और चाहने वालों ने समर्थन दिखाया है, और निजी जिंदगी में शांति की कामना की है।

समाज से अपील: अफवाहों पर विश्वास न करें:
पलाश मुच्छल ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने लिखा कि अक्सर हम बिना सोचे समझे दूसरों की निजी जिंदगी पर राय बना लेते हैं, लेकिन हमारी भाषा और पोस्ट किसी की जज़्बात को गहरा ठेस पहुँचा सकती है। उन्होंने कहा कि इनके पीछे “सांविधानिक व आत्मिक गरिमा” का सवाल है।

इस घटना ने हमें याद दिलाया है कि सेलेब्रिटी की जिंदगी में भी निजी भावनाएँ और जज़्बात होते हैं और हमें सिर्फ खबरों की हलचल और अफवाहों से भड़क कर अनुमान नहीं लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *