पूर्णिमा कुमारी : SCO (शंघाई सहयोग संगठन ) शिखर सम्मेलन के बैठक में भारत और रूस की दोस्ती अलग मुकाम पर पहुंची l “राष्ट्रपति पुतिन ने जहां पीएम मोदी को प्रिय दोस्त कहकर संबोधित किया, तो वहीं पीएम मोदी ने भी रूस को भारत का कठिन वक्त का साथी बताया “l सोमवार, 1 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद सोमवार, 1 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की l बैठक में भारत और रूस की दोस्ती अलग मुकाम पर पहुंची l
पुतिन के द्वारा कही गई बाते
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उसे बैठक के दौरान भारत के साथ अपने संबंधों को व्यक्त करते हुए बहुत सी बातें कहीं l
उन्होंने पीएम मोदी से कहा प्रिय दोस्त 21 सितंबर भारत-रूस की स्पेशल पार्टनरशिप को 15 साल पूरे हो रहे हैं l हमारे बीच बहुत बहुमुखी सहयोग जारी हैl सच्चाई से यह बता सकते हैं कि हमारे रिश्ते सिद्धांतों पर बढ़ते हैं l आज की बातचीत से रिश्तों को और आगे बढ़ाने का मौका मिला है l
मोदी ने कहा रूस को भारत का है पूरा सहयोग
इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई महत्वपूर्ण बातें की चर्चा की है उन्होंने कहा है कि रूस और भारत कठिन से कठिन समय में कंधा से कंधा मिलाकर चले हैं पीएम ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलना को एक यादगार बैठक कहा है l 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं l यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है l
यूक्रेन की शांति वैश्विक शांति मानवता का पुकार
हमारा करीब सहयोगी दोनों देशों के लोगों के लिए ही नहीं, वैश्विक शांति और स्थिरता के जरूरी l मोदी ने कहा-हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा कर रहे हैं. हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे l संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता ढूंढना होगा l यह पूरी मानवता की पुकार है l पीएम मोदी ने इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि हर मुश्किल वक्त में भारत और रूस साथ खड़े रहे हैं l उन्होंने कहा कि दुनिया की स्थिरता के लिए दोनों देश अहम हैं l
