पूर्णिमा गुप्ता:- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज सुबह भारत पहुंचे हैं l वह अपने साथ 100 से अधिक सदस्यों के साथ मुंबई पहुंचे हैं कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका भारत का यह पहला दौरा है l वे कल प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे l यह दौरा ब्रिटेन और भारत के साथ व्यापार को लेकर है l ब्रिटेन के साथ व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पीएम मोदी के साथ होगी मुलाकात
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर गुरुवार (कल) को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और भारत-ब्रिटेन के विजन 2035 रोडमैप पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की बात की जा रही है। दोनों नेता भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य पर चर्चा करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों के संभावित प्रत्यर्पण (Extradition) पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।


ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भागीदारी
मुंबई दौरे का एक मुख्य आकर्षण ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) का छठा भाग है, जहाँ दोनों प्रधानमंत्रियों को संबोधित करना है। यह कार्यक्रम फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (Fintech), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार पर आधारित हैl दोनों नेता उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और स्टार्ट-अप्स के साथ भी बात करेंगे।फेस्ट में भागीदारी भारत के UPI की सफलता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगी, जिसमें ब्रिटेन की कंपनियां भविष्य में भागीदारी ले सकती हैं।
यह द्वारा भारत और ब्रिटेन के संबंधों को और बेहतर बनाने और व्यवसाय को उन्नति की ओर ले जाने का बहुत बेहतर अवसर मिला है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *