पूर्णिमा कुमारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम को एक ऐतिहासिक सौगात देते हुए राज्य की पहली रेलवे लाइन, बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया।इस उद्घाटन के साथ ही मिजोरम पहली बार देश के मुख्य रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 सितंबर (शनिवार से सोमवार) तक पांच राज्यों मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे और 71,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे l

9000 करोड़ रुपये की लागत से हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिज़ोरम, असम और मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों का दौरे पर हैं और इन क्षेत्रों में कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं. पीएम ने मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेल लाइन सहित 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है l इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, मिजोरम भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है l खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी राजधानी आइजोल नहीं पहुंच पाए और उन्होंने लेंगपुई हवाई अड्डे से ही वर्चुअली इस परियोजना का शुभारंभ किया l

बैराबी-सैरांग रेल की खाशियत

इस 51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के निर्माण पर लगभग 8,070 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस चुनौतीपूर्ण परियोजना में 45 सुरंगें, 55 बड़े पुल और 87 छोटे पुल बनाए गए हैं, जो इसे भारतीय रेलवे के सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट में से एक बनाते हैं। इस परियोजना में बना एक पुल दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचा है, जो इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है।

मिजोरम में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी

इस नई रेल लाइन के शुरू होने से मिजोरम की राजधानी आइजोल अब सीधे देश के रेलवे मानचित्र पर आ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई, जिनमें सैरांग -दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं।

​यह रेल लाइन न केवल मिजोरम में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, बल्कि यह राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही, मिजोरम के लोगों के लिए देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करना अब अधिक आसान और सस्ता हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने इसे केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि “बदलाव की लाइफलाइन” बताया है। इस रेल मार्ग के उद्घाटन से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान की गयी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *