रोहित रजक भोपाल। ग्वालियर पूर्व विधानसभा (क्रमांक-16) से कांग्रेस नेता डॉ. सतीश सिकरवार वर्तमान में दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

व्यक्तिगत परिचय

जन्म : 4 सितम्बर 1970, मुरैना

पिता का नाम : श्री गजराज सिंह सिकरवार

वैवाहिक स्थिति : विवाहित

पत्नी : डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार

संतान : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.ए., पी.एच.डी., एल.एल.बी., एल.एल.एम.

पेशा : कृषि कार्य व प्राइवेट ठेकेदारी

रुचि : गरीब, असहाय एवं निम्न वर्ग के लोगों की मदद तथा क्षेत्र का विकास

राजनीतिक सफर

1991-1992 : महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में सचिव

1992-1993 : उपाध्यक्ष

1993-1994 : अध्यक्ष

जीवाजी विश्वविद्यालय महसभा के आजीवन सदस्य

1998-2001 : जीवाजी विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य

1999-2004 व 2014-2020 : पार्षद, नगर पालिक निगम ग्वालियर

नवम्बर 2020 : उपचुनाव में पहली बार विधायक निर्वाचित (15वीं विधानसभा)

दिसम्बर 2020 : शपथ ग्रहण

2023 : दूसरी बार ग्वालियर पूर्व से विधायक निर्वाचित

चुनावी मुकाबला

नवंबर 2020 उपचुनाव : ग्वालियर पूर्व सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।2023 विधानसभा चुनाव : दूसरी बार विजयी रहे।

विकास कार्य

डॉ. सतीश सिकरवार ने अपने क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में इन मुद्दों पर कार्य किया—

गरीब और असहाय वर्ग की सहायता

क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएँ (सड़क, पानी, बिजली)

नगरीय विकास कार्यों में योगदान

युवाओं और विद्यार्थियों के लिए रोजगार व शिक्षा सुविधाओं को बढ़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *