रोहित रजक रिपोर्ट:शिक्षा
पन्नालाल शाक्य का जन्म 6 जून 1950 को गुना (म.प्र.) में हुआ। उन्होंने बी.ए., एम.ए. (हिन्दी, इतिहास, राजनीति) और एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही आयुर्वेद रत्न की डिग्री भी हासिल की।

राजनीतिक सफर
शाक्य जी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वे भाजपा जिला गुना के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सामाजिक कार्य, साहित्य पठन और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में इनकी विशेष रुचि रही।
साल 2013 में पहली बार चौदहवीं विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में गुना क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने।

चुनाव और मुकाबला
गुना विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 29) से 2013 और 2023 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। 2013 में जीत दर्ज की और 2023 में भी पुनः विजयी हुए। 2023 के चुनाव में इनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रिशि अग्रवाल से हुआ।

विकास कार्य
विधायक रहते हुए शाक्य जी ने अपने क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, स्थानीय सड़कों और सार्वजनिक ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *