रिपोर्ट रोहित रजक भोपाल। मुरैना ज़िले की जौरा विधानसभा सीट (क्रमांक 4) से कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की।

पंकज उपाध्याय का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को मुरैना ज़िले के ग्राम बरवाई में हुआ। इनके पिता का नाम श्री हरिओम उपाध्याय है। ये विवाहित हैं और पत्नी श्रीमती सीमा उपाध्याय व तीन संतान (1 पुत्र, 2 पुत्री) हैं।

इन्होंने बी.कॉम, एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस) और एल.एल.बी. तक शिक्षा प्राप्त की है। पेशे से कृषि एवं उद्योग से जुड़े हैं। साहित्य और संगीत में विशेष रुचि रखते हैं।

राजनीतिक सफर

पंकज उपाध्याय ने वर्ष 2003 से एन.एस.यू.आई. में कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरुआत की।

वर्ष 2008 से 2015 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे।

2016 में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस निर्वाचित हुए।

वर्ष 2023 में पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

2023 विधानसभा चुनाव परिणाम

जौरा विधानसभा से पंकज उपाध्याय का मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता सुबेदार सिंह जादौन से हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पंकज उपाध्याय ने कड़ी टक्कर में बड़ी जीत दर्ज की।

पंकज उपाध्याय (कांग्रेस) : 89,253 वोट

सुबेदार सिंह जादौन (भाजपा) : 58,972 वोट

जीत का अंतर : 30,281 वोट

यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पंकज उपाध्याय को युवाओं और किसानों का व्यापक समर्थन मिला।

पंकज उपाध्याय की यह जीत न केवल उनके राजनीतिक जीवन का नया अध्याय है, बल्कि कांग्रेस के लिए भी बड़ी राहत साबित हुई है। ज़मीनी स्तर पर लंबे समय से किए गए संघर्ष और जनता से गहरे जुड़ाव ने उन्हें विधानसभा तक पहुँचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *