Toshi Gupta: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म राहु केतु का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। जिसने फैंस के दिलों में हसी के ठहाके लगा दिए। जिसके बाद फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार हैं।

3 मिनट 7 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत पियूष मिश्रा की आवाज़ से होती हैं। जिसमें वह कुल्लू और उसके दो उल्लू के बारे में बताते हैं। मतलब, दो दोस्तों के बारे में बताते हैं। ऐसे दोस्त जो जहा जाते हैं साथ में जाते हैं। जहा भी जाते मुश्किलें इनके पीछे पीछे खुद ब खुद आ जाती हैं। इसीलिए इन दोस्तों का नाम राहु और केतु हैं। पूरा ट्रेलर हसी और ठहाकों से भरा हुआ हैं। जिसे देख कर फैंस भी लोट पोट हो गए।

आपको बता दें, राहु केतु एक कॉमेडी फिल्म हैं। जिसके डायरेक्टर विपुल विग हैं। इस फिल्म में आपको पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के साथ चंकी पांडे, अमित सियाल, पीयूष मिश्रा और शालिनी पांडेय भी नज़र आएँगी। यह फिल्म १६ जनवरी को बड़े परदे पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *