Muskan Garg: फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उनकी बेहद चर्चित फ़िल्म “जी ले जरा” जिसे मूल रूप से प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की केंद्रीय भूमिका के साथ 2021 में घोषित किया गया था, अब पुनः ट्रैक पर है।
देरी की वजह: व्यस्तता और कॉम्प्लेक्स शेड्यूल:
जब जी ले जरा की घोषणा हुई तब यह एक महिला-प्रधान रोड-ट्रिप ड्रामा के रूप में बहुत चर्चा में था । लेकिन प्रियंका, आलिया और कैटरीना बाद में इतनी व्यस्त हो गईं कि उनके शेड्यूल्स मिलना लगभग असंभव हो गया। फिल्म में पुरुष सह-कलाकारों को चुनने में भी टीम को मापदंडों के चलते भी दिक्कतें आई थीं। साथ ही, सभी की पारिवारिक जीवन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए है, आलिया और कैटरीना अब माँ बन चुकी हैं, और प्रियंका ने भी माँ बनने के बाद अपनी ज़िम्मेदारी संभाली है। इन सभी कारणों से फिल्म की प्रोडक्शन काम रुक गया था।
वापस ग्रीन सिग्नल “फिल्म जल्द ही बनाई जाएगी”:
हालांकि कुछ महीनों पहले यह सुना गया था कि फिल्म बैठी हुई है और स्रोतों ने संकेत दिया था कि कास्टिंग भी बदल सकती है। लेकिन फरहान अख्तर ने अब स्पष्ट रूप से कहा है कि फिल्म शूट नहीं हुई है, बस कुछ समय के लिए रुकी हुई है, और वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। “यह फिल्म ज़रूर बनेगी, बस समय का इंतजार है।” कहा जा रहा है कि अब तीनों अभिनेत्रियों की डेट्स तय हो चुकी हैं, और प्रोडक्शन फिरसे से शुरू हो रहा है।
क्यों है ये फिल्म इतनी खास:
जी ले जरा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक उम्मीद है जिसने बॉलीवुड की तीन महिला कलाकारों को एकसाथ लाने की कोशिश की थी। दोस्ती, सह-यात्रा और आत्म-निर्भरता जैसे थीम्स के साथ, यह फिल्म दर्शकों को कुछ नया और ताज़ा देने का वादा करती है और जब तीन बड़ी और पसंदीदा अभिनेत्रियाँ साथ हों, तो पब्लिक का उत्साह स्वतः ही बढ़ जाता है।
फिलहाल फैंस और फिल्म प्रेमी इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि शूटिंग कब शुरू होगी, पुरुष मुख्य पात्र कौन होंगे और कहानी कब तक पूरी होगी। फरहान अख्तर से स्पष्ट संकेत मिलने के बाद, आने वाले महीनों में इस फिल्म से जुड़े कुछ अपडेट आने की उम्मीद है, चाहे वह कास्टिंग, शूटिंग शेड्यूल या प्रमोशनल घोषणा भी सकती है।
