रिपोर्ट,हर्ष उपाध्याय

• CM डॉ मोहन यादव से मिले जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से गुरुवार को नवजात आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हालिया प्रशासनिक  फेरबदल सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना को अब आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस पद को सरकार और जनता के बीच संबंध का सेतु माना जाता है और इसे मुख्यमंत्री का भरोसेमंद आए तो भी समझा जाता है।

सख्त और पारदर्शी छवि वाले अधिकारी

दीपक सक्सेना ने जबलपुर में जनवरी 2024 से कलेक्टर रहते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में कई कड़े कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा, खाद वितरण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से कहा था कि वे जबलपुर की खाद वितरण प्रणाली से सीख ले।

भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगाम

दीपक सक्सेना अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा सामग्री, धान खरीद, खाद्य वितरण और अन्य कई घोटाले पर कार्रवाई कर मामलों में दोषियों पर शिकंजा कसा। इन कदमों से आम नागरिकों पर काफी असर पड़ा, उन्हें राहत की सांस लेने को मिली। दीपक सक्सेना ने अपने जीवन में असली उद्देश्य जनता की समस्याओं को दूर करना मानते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने जबलपुर में रहने वाले आम लोगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया।

गुना में जन्म और उज्जैन में बस गए

29 दिसंबर 1967 को गुना में जन्मे उनका परिवार बाद में उज्जैन में बस गया। उन्होंने गणित विषय में एमएससी की पढ़ाई पूरी की और शुरुआत में बैंक में भी नौकरी की, लेकिन बाद में वह सिविल सेवा की ओर चले गए। पीएससी से प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वे आईएएस बने। अपने करियर में खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक और मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम भोपाल के प्रबंध संचालक जैसी अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। उन्होंने अपने खुद के जीवन में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। दीपक सक्सेना की एक बेटी और बेटा था। पिछले वर्ष उनके बेटे अमूल सक्सेना का कम उम्र में निधन हो गया, लेकिन इसके बावजूद खुद को जनहित के कार्यों के प्रति पूरा समर्पित रखा ।

अब संभाला जनसंपर्क आयुक्त का पद

नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जनसंपर्क के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर और चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *