आदेश चौहान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित ‘नया भारत-हरा भारत’ कार्यक्रम के तहत पैडल टू प्लांट की यात्रा पर निकलीं प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव को मुख्यमंत्री निवास स्थित से समत्व भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

‘ पैडल टू प्लांट ‘ यात्रा के तहत लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा

अंजना यादव और उनकी टीम पैडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के तहत अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगी. इसके तहत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी. सुश्री अंजना यादव सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतिशील भारत के दृष्टिकोण का भी प्रचार-प्रसार करेंगी.

कौन है अंजना यादव, जिन्हें सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रायसेन जिले के सेमारी गाँव की निवासी अंजना यादव पिछले 5 वर्षों से पर्वतारोही के रूप में सक्रिय हैं. सुश्री अंजना यादव अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं. अब उनका अगला लक्ष्य वर्ष-2026 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुँचना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *